Minority Affairs Ministry Budget 2026: अल्पसंख्यकों पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, बजट में दी बड़ी सौगात, जानें यहां
Minority Affairs Ministry Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट किसी तरह की कोई कटौती नहीं की।
Minority Affairs Ministry Budget 2026/Image Credit: IBC24.in
Minority Affairs Ministry Budget 2026: नई दिल्ली: लोकसभा में आज यानी 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन, डिफेंस समेत अन्य क्षेत्रों के (Minority Affairs Ministry Budget 2026) लिए कई बड़े ऐलान किए। इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के चेहरे पर मुस्कान लाने की भी कोशिश की है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट किसी तरह की कोई कटौती नहीं की, बल्कि उसमें इजाफा ही किया है।
अल्पसंख्यक मंत्रालय को मिले 3400 करोड़ रुपए
Minority Affairs Ministry Budget 2026: मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए कुल 3400 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वहीं 2025 में 3395.62 करोड़ रुपए मिले थे। इस तरह पिछली बार की तुलनी में 4.38 करोड़ रुपए अधिक इस बार मिला है। मोदी सरकार के बाद से ही अल्पसंख्यक मंत्रालय का बजट तेजी से बढ़ा है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय का जो बजट बढ़ा है, उसमें केंद्रीय योजना के लिए जो इजाफा किया गया है, वो है। इसके अलावा बाकी की योजनाओं और स्कीम में पिछली बार की तरह के पैसे आवंटित किए गए हैं। मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक मंत्रालय के दिए गए 3400 करोड़ के बजट में केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं/परियोजनाओं के लिए 184.45 (Minority Affairs Ministry Budget 2026) करोड़ रुपए दिए हैं जबकि 2025 में 180.07 करोड़ रुपए दिए गए थे। इस बार उसमें 4.38 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
शिक्षा पर रहा मोदी सरकार का फोकस
Minority Affairs Ministry Budget 2026: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्कूलों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक भवनों में सुधार किया गया है। इसमें कमजोर वर्गों को सीधा फायदा मिला है। सरकार ने महिलाओं से जुड़े मंसूबों ने महिलाओं को आगे बढ़ने का हौसला दिया है। इस योजना के जरिए महिलाओं को नेतृत्व क्षमता, (Minority Affairs Ministry Budget 2026) आर्थिक साक्षरता और आत्मविश्वास से जुड़ा प्रशिक्षण मिला है, जिससे वे अपने परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा रही हैं। इनसब योजनाओं से मुस्लिम समाज का भी फायदा हुआ है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।
वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए इस वर्ष बजट में 3400 करोड़ रुपये देने का प्रावधान रखा है, जिसमें मंत्रालय की प्रमुख स्कीम के लिए कुल 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अल्पसंख्यक मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक ‘प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम’ के लिए इस बार (Minority Affairs Ministry Budget 2026) 1197.97 करोड़ रुपए के आवंटन का प्रावधान किया गया है।
मोदी सरकार में कितना बजट बढ़ा
Minority Affairs Ministry Budget 2026: केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद साल दर साल बजट बढ़ा है।(Minority Affairs Ministry Budget 2026) 2026 में 3400 करोड़, 2025 में 3395.63 करोड़ रुपए अल्पसंख्यक मंत्रालय को दिए गए थे। इससे पहले 2024 में मोदी सरकार ने 3183.24 करोड़ रुपये के बजट अल्पसंख्यक समुदाय की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए दिए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Rewa Viral Video: बीच सड़क पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! नशे में धुत होकर राहगीरों को दीं गालियां, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
- Khargone Students Viral Video: ‘कहां है वो…’, क्लासरूम में छात्रों ने मिलकर बनाई गाली-गलौंच वाली रील, ये बड़ी बात आई सामने, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
- Gariaband News: धधक उठा पूरा गांव! दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद घरों में लगाई आग, गाड़ियों को फूंका, अब चारों तरफ पुलिस का पहरा

Facebook


