Gaurela-Pendra-Marwahi Murder Case: पत्नी की इस आदत से परेशान रहता था पति, उठाया ऐसा खौफनाक कदम…कांप जाएगी रूह
Gaurela-Pendra-Marwahi Murder Case: पत्नी की इस आदत से परेशान रहता था पति, उठाया ऐसा खौफनाक कदम...कांप जाएगी रूह
Ambikapur Crime News/image: IBC24 File
- गौरेला थाना क्षेत्र के केवची गांव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी
- बिना बताए घर से जाने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था
- हत्या के बाद आरोपी पति फरार, पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है
पेंड्रा/गौरेला: Gaurela-Pendra-Marwahi Murder Case: गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम केवची में पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान बिरसिया बाई के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम नंद बैगा बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इस बात पर सनक गया पति (Rela Wife Murder Case)
Chhattisgarh Crime News मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नंद बैगा अपनी पत्नी बिरसिया बाई के बिना बताए बार-बार घर से चले जाने की आदत से काफी समय से नाराज रहता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई। गुस्से में आकर नंद बैगा ने घर में रखे डंडे से बिरसिया बाई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बिरसिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज (Husband Murders Wife)
Gaurela-Pendra-Marwahi Murder Case पुलिस ने आरोपी पति नंद बैगा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (GPM News Today)
ये भी पढ़ें
- CG Love Marriage Murder Case: छत्तीसगढ़ में लव मैरिज के एक साल बाद ही पत्नी ने की पति की हत्या, बीवी के कारनामे जान हर कोई हैरान
- UP Women Scheme 2026: महिलाओं की लगी लॉटरी, खाते में आएंगे 50 हजार रुपये! चुनाव से पहले भाजपा सरकार डालेगी 20 हजार की पहली किस्त
- UP Raksha Bandhan Good News: रक्षाबंधन पर बहनों को सफर के लिए नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत, भाजपा सरकार ने अतिरिक्त बस चलाने का किया ऐलान, ड्राइवरों को मिलेगा एक्सट्रा वेतन

Facebook


