Govt Office Ladies Toilet Spy Camera: महिला कर्मचा​री के टॉयलेट में हिडन कैमरा लगाकर लाइव वीडियो देखता था सरकारी कर्मचारी, यूट्यूब देखकर सीखा स्पाई कैमरा लगाना

Govt Office Ladies Toilet Spy Camera: महिला कर्मचा​री के टॉयलेट में हिडन कैमरा लगाकर लाइव वीडियो देखता था सरकारी कर्मचारी, यूट्यूब देखकर सीखा स्पाई कैमरा लगाना

Govt Office Ladies Toilet Spy Camera: महिला कर्मचा​री के टॉयलेट में हिडन कैमरा लगाकर लाइव वीडियो देखता था सरकारी कर्मचारी, यूट्यूब देखकर सीखा स्पाई कैमरा लगाना

Govt Office Ladies Toilet Spy Camera: महिला कर्मचा​री के टॉयलेट में हिडन कैमरा लगाकर लाइव वीडियो देखता था सरकारी कर्मचारी, यूट्यूब देखकर सीखा स्पाई कैमरा लगाना / Image: AI Generated

Modified Date: June 1, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: June 1, 2026 4:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला वॉशरूम से गुप्त कैमरा मिलने के बाद हड़कंप
  • आरोपी कर्मचारी ने वॉशरूम में स्पाई कैमरा लगाया था
  • पुलिस ने आरोपी के डिजिटल सबूतों की जांच शुरू कर दी है

जगतसिंहपुर: Govt Office Ladies Toilet Spy Camera जिले के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल यहां सरकारी कार्यालय में एक कर्मचारी को अपनी सहकर्मी से प्यार हो गया, लेकिन दूसरी ओर से ऐसा कुछ भी नहीं था। यानि महिला सहकर्मी को प्यार नहीं था। कर्मचारी ने जब महिला सहकर्मी से अपने प्यार का इजहार किया तो उन्होंने अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद ऐसा कांड हुआ कि कार्यालय कर्मचारियों की ही नहीं बल्कि पुलिस वालों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

महिला वॉशरूम के अंदर गुप्त कैमरा

Govt Office Ladies Toilet Spy Camera दरअसल DRDA कार्यालय में काम करने वाले संजय अधेका को महिला सहकर्मी से प्यार हो गया। लेकिन महिला कर्मचारी ने प्यार का प्रपोजल ठुकार दिया। प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद यह शर्मनाक कदम उठाया। इस घटना के सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा और महिलाओं की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

एकतरफा प्यार में किया कांड

मामले को लेकर जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अंकित वर्मा ने कहा कि संजय अधेका ने जनवरी महीने में ऑनलाइन एक स्पाई कैमरा खरीदा था। बताया जा रहा है कि उसने यूट्यूब पर ऐसे उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की थी, जिसके बाद उसने कैमरा खरीदने का फैसला किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मार्च महीने में महिला वॉशरूम के अंदर गुप्त कैमरा लगा दिया था। इसके बाद वह नियमित रूप से कैमरे की रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल फोन पर देखता था। जांच में यह भी सामने आया है कि कैमरे की बैटरी खत्म होने पर वह हर सप्ताह उसे निकालकर चार्ज करता था और फिर उसी स्थान पर दोबारा लगा देता था।

लाइव देखता था वीडियो

यह मामला 25 मई को सामने आया, जब एक महिला कर्मचारी की नजर अचानक उस डिवाइस पर पड़ी। बताया जा रहा है कि कैमरा अपने स्थान से गिरकर फर्श पर आ गया था, जिसके बाद महिला कर्मचारी को उसकी मौजूदगी का पता चला। उन्होंने तुरंत इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिर्तोल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

सीसीटीवी हार्ड डिस्क जब्त

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव और एक सीसीटीवी हार्ड डिस्क जब्त की है। पुलिस अब इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिकॉर्ड की गई फुटेज कहीं साझा तो नहीं की गई या किसी अन्य माध्यम से प्रसारित तो नहीं हुई।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"