West Bengal Free Bus Travel: सीएम का बड़ा ऐलान, महिलाएं अब मुफ्त में करेंगे बस का सफर… किराया पूरी तरह माफ

West Bengal Free Bus Travel: सरकार ने महिलाओं के लिए सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू कर दी है।

West Bengal Free Bus Travel: सीएम का बड़ा ऐलान, महिलाएं अब मुफ्त में करेंगे बस का सफर… किराया पूरी तरह माफ

West Bengal Free Bus Travel/Image: AI Generated

Modified Date: June 1, 2026 / 04:11 pm IST
Published Date: June 1, 2026 1:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा शुरू
  • राज्य परिवहन निगमों की सभी बसों में मिलेगा योजना का लाभ
  • लाभार्थियों के लिए फोटो और नाम वाले डिजिटल स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे

कोलकाता। West Bengal Free Bus Travel: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को सभी मार्गों पर सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की शुरुआत की, जिससे महिला यात्रियों में खुशी देखी गई। सुबह के व्यस्त समय में काम पर जाने वाली महिलाओं ने सरकारी बसों के फेरे बढ़ाने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादे के मुताबिक CM Suvendu Adhikari के नेतृत्व वाली सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की शुरुआत की है।

बालीगंज स्टेशन से मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित अपने कार्यस्थल के लिए बस में चढ़ने के दौरान माला बिस्वास नामक महिला यात्री (West Bengal Free Bus Travel) ने कहा ‘‘मैं खुश हूं, लेकिन सरकारी बसों के फेरे बढ़ाने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद से सरकारी बसों की संख्या में भारी कमी आई है। दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट से आईटी हब सॉल्ट लेक सेक्टर पांच जा रही सरकारी वातानुकूलित बस में सफर कर रही सुमाना सिंह ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में कई सरकारी बस रूट बंद हो गए हैं जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।’’

सभी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा निःशुल्क

अपनी दो बेटियों के साथ सिलीगुड़ी से कूच बिहार (West Bengal Free Bus Travel) के लिए उत्तर बंगाल राज्य परिवहन कंपनी की बस से यात्रा कर रहीं मनीषा बर्मन ने कहा कि इस योजना के कारण उनके पैतृक गांव तक की लगभग 170 किलोमीटर की यात्रा आसान हो जाएगी। सरकार ने एक जून से पश्चिम बंगाल परिवहन निगम, दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम और उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा निःशुल्क कर दी है। इस कदम का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण करना और परिवहन सुविधाओं तक उनकी पहुंच में सुधार करना है।राज्य सरकार ने कहा है कि योजना के दुरुपयोग को रोकने के लिए लाभार्थियों की तस्वीरों और नामों के साथ डिजिटल स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.