Samsung Galaxy Z Fold 8 Price: Samsung Galaxy Z Fold 8 का सीक्रेट हुआ लीक! लॉन्च डेट से लेकर कीमत तक सब कुछ सामने, आखिर कब और कितने में मिलेगा ये फोन?

Samsung Galaxy Z Fold 8 Price: Samsung जल्द ही अपनी नई जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 पेश कर सकती है। ये तीनों मॉडल नए फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Price: Samsung Galaxy Z Fold 8 का सीक्रेट हुआ लीक! लॉन्च डेट से लेकर कीमत तक सब कुछ सामने, आखिर कब और कितने में मिलेगा ये फोन?

(Samsung Galaxy Z Fold 8 Price/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: June 1, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: June 1, 2026 3:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन होने की उम्मीद है।
  • इसमें 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

नई दिल्ली: Samsung Galaxy Z Fold 8 Price in India: लीक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung जल्द ही अपनी नई जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर सकती है। कंपनी इस बार तीन मॉडल Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Samsung Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर सकती है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Galaxy Z Fold 8 को लेकर है जो अपने प्रीमियम डिजाइन और अपग्रेडेड फीचर्स के कारण सुर्खियों में है।

कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स (लीक जानकारी)

लीक के अनुसार Samsung Galaxy Z Fold 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा और कवर डिस्प्ले पर भी 10MP कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 8 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस दी जा सकती है।

परफॉर्मेंस और बैटरी डिटेल्स

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर माना जा रहा है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इससे यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग का फायदा मिल सकता है।

भारत में लॉन्च डेट और संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 8 को 22 जुलाई 2026 को Galaxy Unpacked Event में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भारत में इसकी कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 1,78,999 रुपये से 1,82,999 रुपये के बीच हो सकती है। यह एक प्रीमियम फोल्डेबल डिवाइस होगा जो हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।