BJP Leader Rajya Mantri Darja: प्रदेश में एक और नेता को मिला राज्य मंत्री का दर्जा.. देवेश कुमार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त, भाजपा सरकार का आदेश जारी
भाजपा के पूर्व विधान पार्षद देवेश कुमार को बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है, उनका कार्यकाल तीन साल या अगले आदेश तक होगा।
BJP Leader Devesh Kumar Rajya Mantri Darja || Image- SOURAV RAJ
- देवेश कुमार बने योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष
- पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
- तीन साल या अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल
पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधान पार्षद देवेश कुमार को बिहार राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। (BJP Leader Devesh Kumar Rajya Mantri Darja) राज्य के योजना एवं विकास विभाग ने सोमवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया। देवेश कुमार ने पिछले महीने राजग के सहयोगी दल के लिए बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। अब उन्हें राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सोशल मीडिया पर जताया आभार
इस पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। उनका कार्यकाल नियुक्ति की तारीख से तीन वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा। दोनों में से जो पहले होगा, वही प्रभावी माना जाएगा। नियुक्ति के बाद देवेश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।
स्वतंत्रता सेनानी यमुना कार्जी के पोते हैं देवेश
पत्रकार से नेता बने देवेश कुमार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी लंबी रही है। उन्होंने बिहार भाजपा में प्रवक्ता, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। वर्तमान में वह मिजोरम में भाजपा के प्रभारी भी हैं। (BJP Leader Devesh Kumar Rajya Mantri Darja) 62 वर्षीय देवेश कुमार स्वतंत्रता सेनानी यमुना कार्जी के पोते हैं। यमुना कार्जी को किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का करीबी सहयोगी माना जाता था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
विधान परिषद से दिया इस्तीफा
देवेश कुमार को वर्ष 2021 में बिहार के राज्यपाल ने विधान परिषद के लिए नामित किया था। उनका कार्यकाल 2027 में पूरा होना था, लेकिन उन्होंने पिछले महीने स्वयं इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और राज्य में मंत्री दीपक प्रकाश के लिए विधानमंडल का सदस्य चुने जाने का रास्ता साफ हुआ था।
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष के रूप में नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य सह भाजपा मिजोरम प्रभारी श्री देवेश कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से बिहार के विकास को नई… pic.twitter.com/5m7CT6aI8D
— Pramod Singh Chandravanshi (@ChandravanshiPs) August 31, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद
महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’
कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Facebook


