Haryana Vidhan Sabha Chunav Results: हरियाणा में बीजेपी को रुझानों में बहुमत, विनेश फोगाट भी हुई पीछे, कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका
Haryana Vidhan Sabha Chunav Results 2024: शुरूआती रुझानों पिछड़ने के बाद हरियाणा में बीजेपी आगे होगई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हरिणाया में 46 सीटों पर बीजेपी और …

Haryana Vidhan Sabha Chunav Results 2024
चंढ़ीगढ़: Haryana Vidhan Sabha Chunav Results 2024: हरियाणा में इस बार किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला आज कुछ घंटों में होने वाला है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो गई है। जल्द ही सीटों से शुरुआती रुझान आने लगेंगे। एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को प्रदेश में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा है।
वहीं, वोटों की गिनती से पहले सीएम नायब सैनी ने फिर से सरकार बनाने का दावा किया है। नई सरकार के लिए 5 तारीख को वोट डाले गए थे। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है।
शुरूआती रुझानों पिछड़ने के बाद हरियाणा में बीजेपी आगे होगई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हरिणाया में 46 सीटों पर बीजेपी और 38 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। इसके पहले रुझानों में बीजेपी पीछे चल रही थी लेकिन बीजेपी ने धीरे से बढ़त बना ली है। एक बार फिर से चौकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं।
जलाना सीट से विनेश फोगाट पीछे
- जलाना सीट से विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं जो कि पहले आगे चल रही थी।
- सिरसा सीट पर दूसरी राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया 1053 वोटों से आगे हो गए हैं। इस सीट पर गोपाल कांडा पीछे चल रहे हैं।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से 732 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने बढ़त बनाई।
- गढ़ी सांपली किलोई सीट से भूपिंदर सिंह हुड्डा अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।
- ऐलनाबाद सीट से INLD के अभय सिंह चौटाला आगे चल रहे हैं।
- तोशाम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने बढ़त बना ली है। इस सीट पर कांग्रेस ने उनके ही चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को उतारा था।
- उचाना कलां सीट से दुष्यंत चौटाला पीछे हो गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने बढ़त बनाई है।
- करनाल में बीजेपी के जगमोहन आनंद 1470 वोट से आगे, कांग्रेस उम्मीदवार सुमिता विर्क पिछड़ गई हैं।
- सिरसा सीट से गोपाल कांडा पीछे चल रहे हैं।
- गढ़ी सांपला किलोई सीट से भूपिंदर सिंह हुड्डा पहली राउंड की वोटिंग के बाद 5 हजार वोटों से आगे हैं।
- उचाना कलां सीट से जेजेपी उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला आगे चल रहे हैं।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से आगे चल रहे हैं।
- ऐलनाबाद सीट से INLD के अभय चौटाला पीछे, बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है।
- शुरुआती रुझानों में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से आगे चल रहे हैं।

लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Haryana Vidhan Sabha Chunav Results 2024
