Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर, रुझानों में Congress को बहुमत, BJP इतने सीटों से चल रही पीछे

Ads

Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश मतगणना शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में...

  •  
  • Publish Date - December 8, 2022 / 09:46 AM IST,
    Updated On - December 8, 2022 / 10:02 AM IST

himachal pradesh election result 2022

Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल प्रदेश मतगणना शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। सुबह 9.46 पर चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर चल रही है। कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस आगे हो जा रही है। कुछ समय पहले कांग्रेस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी। वहीं बीजेपी 31 सीटों पर आगे थी। बड़ी आम आदमी पार्टी का खाता ही नहीं खुला है।  हिमाचल प्रदेश मतगणना शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझानों में कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 31 सीटों पर आगे है। हालांकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त हासिल की है। जब मतगणना शुरू हुई थी, उस समय बीजेपी बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन 9 बजे तक कांग्रेस, बीजेपी के पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई है। रुझानों की मानें तो कांग्रेस को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

read more: Himachal Pradesh Election Result 2022: हम बना रहे सरकार, कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती का बड़ा बयान

सुबह 9.00 बजे तक मिले रुझानों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों में से आधी 50 से अधिक सीटों से रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। अभी तक कांग्रेस 36 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 9.10 बजे तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है। यानी बीजेपी दो सीट नीचे आ गई है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है बीजेपी नीचे खिसक रही है।

read more : Himachal Pradesh Chunav Result 2022: रुझानों में कांग्रेस 38 सीटों पर आगे, बीजेपी इतने सीटों पर दे रही कड़ी टक्कर

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था। यहां कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने भी यहां पैठ बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। हिमाचल प्रदेश में अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दावेदार हो सकती हैं। प्रतीभा सिंह मंडी से सांसद हैं और प्रदेश में पार्टी प्रमुख हैं। उधर, भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव में उतरी।