IBC24 News Durg Samvad 2025: ‘जनता ने जिसको चुना वह जेल हैं..लोगों के रुके काम की जिम्मेदारी अब किसकी है?’.. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने क्या कहा सुनें..
‘संवाद’ के मंच पर पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता प्रेमप्रकाश पांडेय ने IBC24 से विस्तार से बातचीत की और सरकार व भाजपा से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से जवाब भी …

IBC24 News Durg Samvad 2025
- दुर्ग संभाग में जारी है 'संवाद' का कार्यक्रम
- प्रदेश के दिग्गजों से हो रही है सार्थक चर्चा
- पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश पांडेय ने भी दिए सवालों के जवाब
IBC24 News Durg Samvad 2025: दुर्ग: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से अपने जनहित के मुद्दों के लिए पहचाना जाता है। पिछले 16 साल से लगातार जनता की आवाज को बुलंद करते हुए IBC24 ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। रोजाना जनता से जुड़ी खबरों के साथ-साथ ही IBC24 हमेशा उनके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। जनहित के मुद्दों पर संवाद करने IBC24 की तरफ से एक बार फिर दुर्ग में दुर्ग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में IBC24 सरकार से जुड़े लोगों से सीधा संवाद कार रहा है और नेता दुर्ग शहर के विकास का रोडमैप रख रहे हैं।
IBC24 News Durg Samvad 2025: 'संवाद' के मंच पर पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता प्रेमप्रकाश पांडेय ने IBC24 से विस्तार से बातचीत की और सरकार व भाजपा से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से जवाब भी दिया। चुनाव में मिली हार के सवाल पर उन्होंने कहा, हम सबसे पहले जनप्रतिनिधि शब्द के महत्व को समझना होगा। लोकतंत्र में बहुमत के आधार पर जीत मिलती है, कई दफे हम जो चीजे लोगों को बताना, समझना चाहते उसमे सफल हो जाते है लेकिन कई दफे इसमें अंतर देखने को मिलता है। प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि जनता ने उन्हें दो बार सेलेक्ट नहीं किया, लेकिन उन्हें रिजेक्ट भी नहीं किया गया। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के जेल में होने और इस पर होने वाले सियासी बयानबाजी के सवाल पर प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि, अभी हमने संविधान का गौरव दिवस मनाया। भारत दुनिया का पहला देश होगा जहां एक ऊँगली के दबाव से बड़ी से बड़ी सरकार बदल गई। बात अगर जेल की करें तो यह भी संविधान में शामिल है। संविधान के धाराओं के तहत ही लोग जेल भी पहुँचते है।
https://www.youtube.com/live/m-QuncCEpN8?si=Yo2zE1TZYo0Ql8eo
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 News Durg Samvad 2025, Prem Prakash Pandey, who arrived for the dialogue, targeted the Congress
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm