कठिनाइयों को हरा हासिल किया मुकाम, मानसी राठौर, इंदौर
कठिनाइयों को हरा हासिल किया मुकाम, मानसी राठौर, इंदौर
परिवार की माली हालत ठीक नहीं। एक समय ऐसा भी आया कि मानसी को सीबीएसई स्कूल छोड़कर एमपी बोर्ड के स्कूल में दाखिला लेना पड़ा। लेकिन इन सब कठिनाइयों के सामने मानसी ने हार नहीं मानी। अंततः पढ़ाई के प्रति उसके समर्पण ने उसे जिले का टॉपर बना दिया।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में वाणिज्य समूह में एजुकेशनल हब इंदौर से मानसी पिता मनोज राठौर ने 481 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मानसी मारवाड़ी कन्या उ.मा.वि. की छात्रा है। मानसी के लिए टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाना आसान नहीं था, क्योंकि परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। पिता पेशे से मैकेनिक हैं, मां ब्यूटी पार्लर चलाती है और छोटा भाई पढ़ रहा है। पिता की बालदा कालोनी में दुकान थी, लेकिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में उनकी दुकान टूट गई। घर के हालात बिगड़े तो पिता ने मानसी को सीबीएसई स्कूल से निकालकर एमपी बोर्ड से पढ़ाई कराई। शहर के महू नाके पर रहने वाली मानसी को यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन पढ़ाई के प्रति समर्पित मानसी ने सभी कठिनाइयों का सामना डट कर किया और परिणाम है कि उसने 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मानसी अब सीए बनाना चाहती हैं और इसकी कोचिंग भी शुरू कर दी है। मानसी ने कभी भी पढ़ने के लिए कोचिंग ज्वॉइन नहीं की और न ही कभी मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। वह किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी नहीं है। मानसी के शहर में टॉप और प्रदेश में तीसरे स्थान पर आने से उसका परिवार बहुत खुश है। मानसी के मुताबिक आर्थिक हालत ठीक नहीं होने के कारण पढ़ाई भी प्रभावित हुई। उसका कहना है कि सीए बनकर घर की परिस्थतियों को सही करने की कोशिश करूंगी।

Facebook


