India Helps Neighbor Countries: भारत ने इस पड़ोसी देश को दिया 5000 टन डीजल.. अगले महीने है 40,000 टन सप्लाई का प्रपोजल, जानें आप भी

India 5000 Ton Diesel Supply to Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश को अतिरिक्त 5,000 टन डीजल आपूर्ति की, ऊर्जा संकट कम करने में मदद मिली।

India Helps Neighbor Countries: भारत ने इस पड़ोसी देश को दिया 5000 टन डीजल.. अगले महीने है 40,000 टन सप्लाई का प्रपोजल, जानें आप भी

India 5000 Ton Diesel Supply to Bangladesh || Image- LinkedIn FILE

Modified Date: March 27, 2026 / 11:24 pm IST
Published Date: March 27, 2026 11:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत ने बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल सप्लाई किया।
  • अप्रैल में कुल 40,000 टन डीजल की आपूर्ति।
  • डीजल इंडिया-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन से पहुंचाया गया।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण बांग्लादेश में ऊर्जा संकट के बीच भारत ने अतिरिक्त 5,000 टन डीजल की आपूर्ति की है। (India Diesel Supply to Bangladesh) बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद मुर्शेद हुसैन आजाद ने शुक्रवार रात एएनआई से बातचीत में यह जानकारी दी।

अप्रैल में 40,000 टन डीजल की आपूर्ति

उन्होंने बताया कि भारत से अब तक बांग्लादेश को कुल 15,000 टन डीजल मिल चुका है। इसके अलावा, 28 मार्च को और 6,000 टन डीजल भेजा जाएगा। अप्रैल महीने में भारत बांग्लादेश को दिया है, जिसे बांग्लादेश ने स्वीकार कर लिया है।

यह डीजल असम के नुमालिगढ़ रिफाइनरी से इंडिया-बांग्लादेश फ्रेंडशिप पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश के पारबतिपुर डिपो तक पहुंचाया जाता है। यह पाइपलाइन 2024 में शेख हसीना के खिलाफ बड़े आंदोलन के कारण बंद हुई थी, (India Diesel Supply to Bangladesh) लेकिन फरवरी में हुई आम चुनाव के बाद नई सरकार ने इसे फिर से शुरू कर दिया।

बांग्लादेश में डीजल की सालाना मांग 40 लाख टन

बांग्लादेश में डीजल की सालाना मांग 40 लाख टन है, जिसे पूरा विदेश से आयात के जरिए ही किया जाता है। देश के पूर्वी रिफाइनरी में आधे लाख टन कच्चा तेल रिफाइन किया जाता है और बाकी डीजल सीधे आयात किया जाता है। बांग्लादेश मुख्य रूप से डीजल भारत, सिंगापुर और मध्य पूर्व से आयात करता है। भारत की यह सहायता बांग्लादेश के ऊर्जा संकट को कम करने में मददगार साबित हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पालघर के ‘स्वयंभू बाबा’ पर बलात्कार का मामला दर्ज, खरात मामले के बाद पीड़िता ने जुटाया साहस

कानपुर की चार वर्षीय बच्ची ने योगी आदित्यनाथ को भेंट किया ‘बुलडोजर’

अदालत ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, मुकेश अंबानी के खिलाफ सीबीआई जांच की याचिका खारिज की

उप्र सरकार ने बेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये के शुरुआती समझौते को रद्द किया

राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस

राजस्थान : सीमापार से ड्रोन के जरिये गिराई गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown