Team India Squad Against England: इंग्लैण्ड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान.. स्क्वायड में विराट कोहली के शामिल होने को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, देखें पूरी लिस्ट

India ODI squad for the England tour announced: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन चयनित।

Team India Squad Against England: इंग्लैण्ड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान.. स्क्वायड में विराट कोहली के शामिल होने को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, देखें पूरी लिस्ट

India ODI squad for the England tour announced || Image- bcci file

Modified Date: June 21, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: June 21, 2026 2:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शुभमन गिल इंग्लैंड वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी करेंगे।
  • विराट कोहली का चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन रखा गया।
  • आयरलैंड टी20 सीरीज से वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण बाहर।

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मेंस टीम सेलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। (India ODI squad for the England tour announced) टीम में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी जगह मिली है। हालांकि विराट कोहली का चयन अंडर फिटनेस क्लीयरेंस पर रखा गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वनडे टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों दोनों को मौक़ा

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को शामिल किया गया है। ऑलराउंडर विभाग में वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी को जगह मिली है, जबकि स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालेंगे। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार को मौका मिला है।

भारत की वनडे टीम

  1. शुभमन गिल (कप्तान)
  2. रोहित शर्मा
  3. विराट कोहली*
  4. श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)
  5. केएल राहुल (विकेटकीपर)
  6. ईशान किशन (विकेटकीपर)
  7. वॉशिंगटन सुंदर
  8. अक्षर पटेल
  9. नितीश कुमार रेड्डी
  10. कुलदीप यादव
  11. जसप्रीत बुमराह
  12. प्रसिद्ध कृष्णा
  13. हर्षित राणा
  14. अर्शदीप सिंह
  15. गुरनूर बरार

इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जुलाई में खेली जाएगी।

तारीख मैच स्थान
14 जुलाई 2026 पहला वनडे एजबेस्टन
16 जुलाई 2026 दूसरा वनडे सोफिया गार्डन्स
19 जुलाई 2026 तीसरा वनडे लॉर्ड्स

भारत का इंग्लैंड दौरा 2026 (वनडे सीरीज)

दिन तारीख समय (IST) मैच स्थान
मंगलवार 14 जुलाई 2026 3:30 PM पहला वनडे एजबेस्टन
गुरुवार 16 जुलाई 2026 5:30 PM दूसरा वनडे सोफिया गार्डन्स
रविवार 19 जुलाई 2026 3:30 PM तीसरा वनडे लॉर्ड्स

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर

बीसीसीआई ने यह भी बताया कि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2026 के दौरान लगी बाएं पैर की चोट से उबर रहे हैं। (India ODI squad for the England tour announced) वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पुनर्वास प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं। इसी कारण उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिका यात्रा के दौरान फिल्म निर्माता रिया कपूर की 1.35 करोड़ रुपये की बालियां गायब, मामला दर्ज

बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए

पाकिस्तान के मंत्री अरोड़ा ने सिख दंपति की हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की

बेस्ट बस हड़ताल: दूसरे दिन भी परेशान रहे यात्री, नीट अभ्यर्थियों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown