IPL 19th Season 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत आज से.. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा इन दो टीमों के बीच पहला मुकाबला
IPL 19th Season 2026 Opening Match: आईपीएल 2026 का पहला मैच आरसीबी बनाम हैदराबाद, समय, स्थान, लाइव स्ट्रीमिंग और खास जानकारी यहां पढ़ें।
IPL 19th Season 2026 Opening Match || Image- ESPN Cricket File
- आईपीएल 2026 का आगाज आज से
- आरसीबी बनाम हैदराबाद पहला मुकाबला
- सभी टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी
बेंगलुरु: दुनिया के सबसे मशहूर घरेलू क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीज़न की शुरुआत आज से होने जा रही है। (IPL 19th Season 2026 Opening Match) इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल का यह सीजन कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मौजूदा चैंपियन है। आरसीबी ने पिछले साल अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। इस बार का आईपीएल इसलिए भी खास होगा क्योंकि इस बार आईपीएल के सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय खिलाड़ी ही होंगे। पैट कमिंस चोट के कारण बाहर होने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी।
क्या होगा मैच का टाइमिंग?
आईपीएल के ज्यादातर मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। वहीं, डबल हेडर वाले दिनों में कुछ मुकाबले दोपहर 3:30 बजे भी खेले जाएंगे। वही बात अगर टेलीकास्ट की करें तो आईपीएल 2026 के सभी मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। (IPL 19th Season 2026 Opening Match) इसके अलावा, मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
RCB को लगा झटका
इस सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को यश दयाल के बाद अब नुवान थुशारा की भी कमी का सामना करना पड़ सकता है। (Nuwan Thushara NOC Denied) थुशारा ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है, जिसके कारण उन्हें बोर्ड से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं मिला है।
फिर से देंगे फिटनेस टेस्ट, फ्रेंचाइजी की नजर
इस बारें में एसएलसी के मुख्य कार्यकारी अशले दे सिल्वा ने बताया कि थुशारा ने 29 में से 17 अंकों का पासिंग स्कोर नहीं पाया, इसलिए वह कम से कम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। यह मैच शनिवार को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। यदि थुशारा फिर से फिटनेस टेस्ट में असफल रहे, तो उन्हें लंबे समय तक प्रतिनिधित्व क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं मिल सकती है। अच्छी खबर यह है कि वह चार-पांच दिन के अंतराल के बाद फिर से टेस्ट दे सकते हैं।
इसके अलावा, श्रीलंका के दो अन्य प्रमुख खिलाड़ी, माथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा भी चोट के कारण फिटनेस टेस्ट नहीं दे पाए हैं। हसरंगा लखनऊ सुपर जायंट्स के सदस्य हैं, जिन्हें पिछले नीलामी में 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जबकि पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। (IPL 19th Season 2026 Opening Match) केकेआर के कोच अभिषेक नायर ने कहा कि पथिराना अप्रैल के मध्य तक टीम से जुड़ सकते हैं क्योंकि वह टखने की चोट से उबर रहे हैं। हसरंगा भी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए थे।
जारी किया गया IPL 2026 का शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल के 19वें सीजन के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे फेस में जारी शेड्यूल के मुताबिक 50 मैच खेले जाएंगे और लीग का फाइनल 26 मई रविवार को खेला जाए। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। 10 टीमों वाली इस लीग में अब सभी 70 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। दूसरे चरण के मुताबिक, बाकी के 50 मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे। 19वें सीजन के उद्घाटन मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
प्लेऑफ का शेड्यूल नहीं हुआ जारी
बीसीसीआई ने फिलहाल पहले 16 दिनों के लिए 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था। इस दौरान 4 और 5 अप्रैल तथा 11 और 12 अप्रैल को ‘डबल हेडर’ मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे। वहीं आज बाकी बचे मैचों के शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है। अभी भी इस सीजन के प्लेऑफ के शेड्यूल का ऐलान बाकी है, जिसकी तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए हुए इस ऐलान के मुताबिक, 13 अप्रैल से 24 मई के बीच खेले जाने वाले ये सभी मैच देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे। इससे पहले बोर्ड ने पहले चरण का शेड्यूल 28 मार्च से 12 अप्रैल 2026 तक ही जारी किया था।
रायपुर में होंगे दो मुकाबले
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, IPL 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने का ऐलान किया था। (IPL 19th Season 2026 Opening Match) वहीं अब रायपुर में होने वाले मुकाबलों की तारीखें सामने आ गई है। रायपुर में पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच 10 मई 2026 रविवार को होगा। वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 13 मई दिन बुधवार को होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान
उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद
ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया
रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

Facebook


