Japan announces squad against India: भारत के साथ टी-20 खेलने बेहद उत्सुक है जापान.. कर दिया अपने बेस्ट स्क्वायड का ऐलान, देखें कौन-कौन है शामिल

दरअसल जापान ने इस टीम का चयन आने वाले एशियाई खेलों को ध्यान में रखकर किया है। इसी वजह से कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली, जो T20 इंटरनेशनल खेलने के लिए योग्य हैं, लेकिन एशियाई खेलों के नियमों के तहत पात्र नहीं हैं।

Japan announces squad against India: भारत के साथ टी-20 खेलने बेहद उत्सुक है जापान.. कर दिया अपने बेस्ट स्क्वायड का ऐलान, देखें कौन-कौन है शामिल

Japan announces squad against India || Image- Instagram File

Modified Date: September 8, 2026 / 06:47 pm IST
Published Date: September 8, 2026 6:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जापान ने भारत के खिलाफ टीम घोषित की
  • 22 सितंबर को ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा
  • केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे जापान की कप्तानी

Japan announces squad against India: सानो: जापान ने भारत के खिलाफ होने वाले T20 मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। यह मुकाबला इसी महीने के 22 सितंबर को सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मौजूदा T20 विश्व कप चैंपियन भारत के खिलाफ अपेक्षाकृत कमजोर जापान की टीम पहली बार मैदान में उतरेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बना कप्तान

जापान की टीम की कप्तानी केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे। बता दें कि, केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग जापान के लिए T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके अलावा इब्राहिम ताकाहाशी और डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब को टीम में शामिल हैं।

Japan announces squad against India: दरअसल जापान ने इस टीम का चयन आने वाले एशियाई खेलों को ध्यान में रखकर किया है। इसी वजह से कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली, जो T20 इंटरनेशनल खेलने के लिए योग्य हैं, लेकिन एशियाई खेलों के नियमों के तहत पात्र नहीं हैं। वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले युवा ऑलराउंडर जेक कुसुडा-नैर्न को टीम में शामिल किया गया है। अनुभवी खिलाड़ी त्सुयोशी ताकादा की भी टीम में वापसी हुई है। उन्होंने 2013 में जापान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। टीम में वाटारू मियाउची और मकोतो तानियामा भी हैं।

भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद जापान 19 और 20 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ T20 मैच खेलेगा। इसके बाद एशियाई खेलों में 24 सितंबर को अफगानिस्तान और 26 सितंबर को नेपाल से मुकाबला होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

भारत के खिलाफ जापान की टीम

Japan announces squad against India: केंडल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिन्जे, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नैर्न, वाटारू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा और लैकलान यामामोटो-लेक।

इन्हें भी पढ़ें:

नोटबुक विनिर्माताओं का सरकार से न्यूनतम आयात मूल्य लगाने का आग्रह, आसियान की खेप से नुकसान

पुणेः खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, दो गिरफ्तार

खेलमंत्री मांडविया ने हॉकी विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में कहा, हार को भुलाकर आगे बढें

सरकार को एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम में लचीला रुख अपनाने की जरूरत: इक्रियर रिपोर्ट

जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown