Jio Broadband Connections in MP and CG || Image- Jio file archive
रायपुर: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने ब्रॉडबैंड सेवाओं में नया मुकाम हासिल किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जियो के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गई है। (Jio Broadband Connections in MP and CG) जून महीने में जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर सेवाओं से 46 हजार से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े, जो इस अवधि में सबसे अधिक है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सभी कंपनियों के कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 35 लाख से अधिक हो चुकी है। इनमें अकेले जियो के पास 21 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। वहीं, एयरटेल ने जून 2026 में करीब 14 हजार नए ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े। मोबाइल सेवाओं में भी जियो की मजबूत पकड़ बनी हुई है और कंपनी के 5.05 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं।
जियोहोम ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए ‘टीवी-ओनली’ और ‘वाई-फाई-ओनली’ प्लान पेश किए हैं। (Jio Broadband Connections in MP and CG) टीवी-ओनली पैक के तहत ग्राहक प्रभावी रूप से 400 रुपये प्रति माह की लागत में टीवी मनोरंजन का लाभ उठा सकते हैं। यह प्लान 2 और 5 महीने की अवधि में उपलब्ध है। इसमें 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनल, 200 से ज्यादा HD चैनल और 15 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल शामिल हैं।
सिर्फ इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए 30 Mbps स्पीड वाला प्लान 2,200 रुपये में 5 महीने के लिए उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी लागत 450 रुपये प्रति माह है। वहीं, 100 Mbps स्पीड वाला प्लान 3,000 रुपये में 5 महीने के लिए मिलेगा, जिसकी प्रभावी मासिक लागत 600 रुपये है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जियोहोम ने 3-इन-1 कॉम्बो पैक भी लॉन्च किया है। इसमें 30 Mbps इंटरनेट, 1,000 लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स की सुविधा मिलेगी। यह प्लान 2,222 रुपये में 4 महीने के लिए उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी मासिक लागत 555 रुपये है। इसके अलावा 100 Mbps स्पीड वाला कॉम्बो पैक 2,122 रुपये में 3 महीने के लिए उपलब्ध है। इसकी प्रभावी मासिक लागत 707 रुपये पड़ती है। (Jio Broadband Connections in MP and CG) जियो का कहना है कि इन नए प्लान्स के जरिए ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार टीवी मनोरंजन, हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT सेवाओं के किफायती विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।
इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श
राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत
महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल
माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी
बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर