Govt Employees Salary Date: अब सरकारी कर्मियों के वेतन और भत्तों में नहीं होगी लेट-लतीफी!.. राज्य की सरकार ने जारी किया ये अहम निर्देश..

Ads

झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को सख्त निर्देश जारी किए।

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 06:50 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 06:51 PM IST

Govt Employees Salary Date Latest Order || image- ibc24 news archive

HIGHLIGHTS
  • समय पर वेतन भुगतान के निर्देश।
  • नियम-139 के पालन पर जोर।
  • कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद।

रांची: झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन और नियत भत्तों के भुगतान में हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों, प्रमंडलीय आयुक्तों, उपायुक्तों तथा कोषागार अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। (Govt Employees Salary Date Latest Order) वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार ने 30 जुलाई 2026 को इस संबंध में पत्र जारी कर झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम-139 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। पत्र के जारी होने के साथ ही कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान नहीं करने वाले अधिकारियों पर लगाम लग सकेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कर्मियों के खाते में वेतन आने में देरी

पत्र में कहा गया है कि कई विभागों एवं कार्यालयों में सरकारी सेवकों के वेतन और भत्तों का भुगतान समय पर नहीं हो रहा है, जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि समय पर वेतन भुगतान कर्मचारियों की मांग रही है। आवंटन रहने के बावजूद समय पर वेतन विपत्र कोषागार में प्रस्तुत नहीं किया जा रहा था। जिससे अनावश्यक कर्मियों के खाते में वेतन आने में देरी हो रही थी।

वित्त विभाग ने पत्र में स्पष्ट किया है कि झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम-139 के अनुसार, यदि राज्य सरकार की ओर से कोई अलग निर्देश जारी नहीं किया गया हो, (Govt Employees Salary Date Latest Order) तो सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन एवं नियत भत्तों के विपत्र पर हस्ताक्षर कर उन्हें महीने की 25 तारीख के बाद किसी भी समय कोषागार में प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही, बैंक के अंतिम कार्य दिवस पर भी भुगतान किया जा सकता है, यदि उस दिन बैंक खुला हो।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस आदेश के बाद कर्मियों में हर्ष है उम्मीद जताई जा रही है कि अब कर्मियों को महीने के अंतिम तारीख तक वेतन भुगतान संभव हो सकेगा।इस आदेश का कर्मचारी संघ ने स्वागत किया है।

समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

वित्त विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि नियम-139 का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें ताकि सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके मासिक वेतन एवं नियत भत्तों का भुगतान समय पर हो सके। (Govt Employees Salary Date Latest Order) वित्त विभाग ने पत्र की कॉपी मुख्य सचिव, वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कोषागार एवं सांस्थिक वित्त निदेशालय को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श

राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत

महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल

माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी

बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

झारखंड सरकार ने नया निर्देश क्यों जारी किया है?

सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों के भुगतान में हो रही देरी रोकने के लिए निर्देश जारी किए।

वेतन विपत्र कोषागार में कब प्रस्तुत किया जा सकता है?

नियम-139 के अनुसार महीने की 25 तारीख के बाद किसी भी समय प्रस्तुत किया जा सकता है।

इस आदेश से कर्मचारियों को क्या लाभ होगा?

कर्मचारियों को समय पर वेतन और भत्तों का भुगतान मिलने की संभावना बढ़ेगी।