Reported By: Saurabh Singh Parihar
,Punjab Bhupesh Baghel Virodh || Image- Rishu Raj Singh FILE
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान अब छत्तीसगढ़ की राजनीति तक पहुंच गई है। पंजाब कांग्रेस को एकजुट करने की जिम्मेदारी संभाल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का पंजाब के कई इलाकों में विरोध किया गया। (Punjab Bhupesh Baghel Virodh) उनके खिलाफ ‘गो बैक’ और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए, वहीं श्री मुक्तसर साहिब में विरोध स्वरूप पोस्टर भी लगाए गए। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे पार्टी की अंदरूनी कलह का नतीजा बताया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थकों के बीच चल रही खींचतान का असर अब भूपेश बघेल पर भी दिखाई देने लगा है। श्री मुक्तसर साहिब में लगाए गए पोस्टरों में भूपेश बघेल को ब्रिटिश शासनकाल के साइमन कमीशन की तर्ज पर दर्शाया गया। कई स्थानों पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किए गए।
इस घटनाक्रम के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस हारती है। (Punjab Bhupesh Baghel Virodh) उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी रोकने में भूपेश बघेल पूरी तरह असफल साबित हुए हैं और राजा वारिंग तथा चरणजीत सिंह चन्नी के बीच का विवाद अब सबके सामने है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा को पहले अपने संगठन की स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अंदरूनी कलह के कारण भाजपा को मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा में भी नेताओं के बीच मतभेद किसी से छिपे नहीं हैं।
Political tensions are out in the open. “Go Back Bhupesh Baghel” posters appeared ahead of Raja Warring’s rally in Sri Muktsar Sahib with Baghel depicted as General Dyer.
The latest development highlights widening cracks inside the Punjab Congress. pic.twitter.com/kf9oa3FIOb
— Rishu Raj Singh (@rishuraj_chd) August 3, 2026
इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श
राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत
महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल
माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी
बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर