Chattissgarh Govt Employees Latest News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला.. बदले जाएंगे कलेक्टर दफ्तरों में एक ही जगह जमे अधिकारी-कर्मचारी, GAD ने जारी किया आदेश

Ads

छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्य-पटल का हर तीन वर्ष में अनिवार्य बदलाव करने के निर्देश जारी किए।

  • Reported By: Rajesh Raj

    ,
  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 05:36 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 06:14 PM IST

Chattissgarh Govt Employees Transfer Latest News || Image- IBC24 News Archive

HIGHLIGHTS
  • हर तीन वर्ष में डेस्क बदलाव।
  • सभी विभागों पर आदेश लागू।
  • पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। (Chattissgarh Govt Employees Transfer Latest News) राज्य के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों और अन्य शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य-पटल (डेस्क असाइनमेंट) में अब हर तीन वर्ष में बदलाव किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एक ही डेस्क पर लंबे समय तक नहीं रहेंगे कर्मचारी

सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कई अधिकारी और कर्मचारी वर्षों तक एक ही शाखा या एक ही डेस्क पर कार्यरत रहते हैं। इससे कार्य प्रणाली में एकरूपता आ जाती है और कर्मचारियों को अलग-अलग प्रकार के कार्यों का अनुभव नहीं मिल पाता। इसी कारण अब समय-समय पर कार्य-पटल बदलने की व्यवस्था लागू की गई है, ताकि कर्मचारियों का अनुभव बढ़े और कार्यालयों का कामकाज अधिक प्रभावी हो सके।

विशेष परिस्थिति में मिलेगी छूट

आदेश के अनुसार, कार्य-पटल बदलते समय संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की प्रशासनिक आवश्यकता, कार्य की प्रकृति और कार्यालय के हित का ध्यान रखा जाएगा। (Chattissgarh Govt Employees Transfer Latest News) यदि किसी विशेष कारण से किसी अधिकारी या कर्मचारी को उसी डेस्क पर बनाए रखना जरूरी हो, तो इसके लिए सक्षम अधिकारी की लिखित और कारणयुक्त अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सभी विभागों को दिए गए निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श

राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत

महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल

माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी

बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

सरकार ने डेस्क बदलाव का आदेश क्यों जारी किया?

प्रशासनिक पारदर्शिता, कार्यकुशलता, जवाबदेही बढ़ाने और कर्मचारियों को विविध कार्यों का अनुभव देने के लिए।

डेस्क बदलाव कितने समय में किया जाएगा?

सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य-पटल हर तीन वर्ष में बदला जाएगा।

क्या किसी कर्मचारी को उसी डेस्क पर रखा जा सकता है?

विशेष परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी की लिखित और कारणयुक्त स्वीकृति मिलने पर ही रखा जा सकेगा।