Karnataka Election Result update
Karnataka Election Result update : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपना खाता खोल लिया है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां के एक सीट पर जीत दर्ज की है। अब तक प्रदेश के 5 सीटों के अंतिम परिणाम जारी हो चुके हैं। इसमें से 4 पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। प्रदेश के 224 सीटों में से 220 सीटों पर अभी भी मतगणना जारी है। वहीं चुनाव के नतीजों पर कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। अंतिम नतीजे आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे। एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रह गईं। हम इस चुनाव परिणाम से सीखेंगे और आगे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
Karnataka Election Result update : बता दें कि रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 130, भाजपा 66, जेडीएस 22 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस बहुमत 113 के आंकड़े से 17 सीट ज्यादा। कांग्रेस को 42.8%, भाजपा को 36.1% और जेडीएस को 13.2% वोट मिलते दिख रहे हैं।
राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई है। आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) सिंगल पार्टी को बहुमत मिला। भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी सपोर्ट से सरकार बनाई।
10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के लिए 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग के मुताबिक, कर्नाटक में 73.19% मतदान हुआ है। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।