T20 cricket Leading Run Scorer: आखिरकार टूट गया ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस जेल का ये अनोखा रिकॉर्ड.. अब इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ कीर्तिमान, विराट कोहली भी है पीछे

Kieron Pollard becomes the leading run-scorer in T20 cricket: कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाकर क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

T20 cricket Leading Run Scorer: आखिरकार टूट गया ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस जेल का ये अनोखा रिकॉर्ड.. अब इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ कीर्तिमान, विराट कोहली भी है पीछे

Kieron Pollard becomes the leading run-scorer in T20 cricket || Image- AI Generated File

Modified Date: June 21, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: June 21, 2026 2:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
  • पोलार्ड ने 14,582 रन बनाकर क्रिस गेल को पीछे छोड़ा।
  • मेजर लीग क्रिकेट में नाबाद शतक लगाकर रचा इतिहास।

डलास। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट 2026 में एमआई न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए पोलार्ड पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। (Kieron Pollard becomes the leading run-scorer in T20 cricket) उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

शानदार शतक के साथ बनाया रिकॉर्ड

वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मुकाबले में पोलार्ड ने 56 गेंदों में नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाकर उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस शतक के साथ पोलार्ड के टी20 करियर में कुल रन 14,582 हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 736 मैचों में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 14,562 रन बनाए थे।

700 से ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी

कीरोन पोलार्ड की यह उपलब्धि उनके लंबे और सफल टी20 करियर को भी दर्शाती है। वह दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने 700 से अधिक टी20 मैच खेले हैं। पिछले लगभग दो दशकों से पोलार्ड दुनिया भर की विभिन्न टी20 लीगों में खेलते आ रहे हैं और लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। (Kieron Pollard becomes the leading run-scorer in T20 cricket) हालांकि पोलार्ड का यह ऐतिहासिक शतक टीम को जीत नहीं दिला सका। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने 5 विकेट पर 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल ओवेन ने 68 गेंदों में 155 रन की तूफानी पारी खेली, जो मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया। उन्होंने केवल 41 गेंदों में शतक पूरा किया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। स्टीव स्मिथ और मार्क चैपमैन ने भी उपयोगी योगदान देकर टीम का स्कोर मजबूत किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पोलार्ड ने अकेले संभाली पारी

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई न्यूयॉर्क की शुरुआत बेहद खराब रही। क्विंटन डी कॉक और मोनांक पटेल पहले ही ओवर में आउट हो गए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने निकोलस पूरन को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। टीम का स्कोर 64 रन पर 5 विकेट हो गया था। (Kieron Pollard becomes the leading run-scorer in T20 cricket) इसके बाद पोलार्ड ने रोमेरियो शेफर्ड और कॉर्बिन बॉश के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कर टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि एमआई न्यूयॉर्क को 30 रन से हार का सामना करना पड़ा।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1 Kieron Pollard 640 14,582
2 Chris Gayle 455 14,562
3 Alex Hales 494 14,449
4 Jos Buttler 456 14,371
5 David Warner 402 14,284
6 Virat Kohli 410 14,218
7 Shoaib Malik 515 13,571
8 Rohit Sharma 459 12,531
9 Babar Azam 328 12,493
10 James Vince 322 11,200

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिका यात्रा के दौरान फिल्म निर्माता रिया कपूर की 1.35 करोड़ रुपये की बालियां गायब, मामला दर्ज

बरेली में प्रेम संबंध के विरोध पर युवक-युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती ने सारंग लखानी से शादी की, भागवत, राहुल, खरगे प्रीतिभोज में शामिल हुए

पाकिस्तान के मंत्री अरोड़ा ने सिख दंपति की हत्या के जिम्मेदार लोगों के लिए कड़ी सज़ा की मांग की

बेस्ट बस हड़ताल: दूसरे दिन भी परेशान रहे यात्री, नीट अभ्यर्थियों की मदद के लिए लगाई जाएंगी बसें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown