कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में महेश भट्ट और सोनी राजदान संग पहुंची आलिया

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में महेश भट्ट और सोनी राजदान संग पहुंची आलिया

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में महेश भट्ट और सोनी राजदान संग पहुंची आलिया
Modified Date: November 29, 2022 / 01:30 pm IST
Published Date: November 12, 2018 9:25 am IST

कोलकाता। बॉलिवुड स्टार आलिया भट्ट अपने माता पिता के साथ कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई । ज्ञात हो कि यह 24 वां कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल है जो आठ दिन तक चलेगा।इस फिल्म फ्रेस्टिवल की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने की थी इसी के साथ शाहरुख खान सहित कई जानी-मानी फ़िल्मी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की कुछ खास तस्वीर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।जिसमें उनकी मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट उनके साथ फेस्टिवल में दिखाई दे रहे हैं।

 

इन तस्वीरों में आलिया ने सब्यासाची की डिजाइन की हुई ड्रेस के साथ ही साथ हैवी ज्वेलरी भी पहनी है जो उनकी खूबसूरती में और अधिक चार चाँद लगा रही है।

ज्ञात हो कि आलिया फिलहाल कलंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिषेक बर्मन की यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है जिसे करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं। साथ ही आलिया अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में होंगे।


लेखक के बारे में