IRCTC Hotel Tender Scandal: मुश्किल में लालू यादव का कुनबा!.. इस चर्चित मामले में अदालत ने दिया आरोप तय करने का आदेश, राबड़ी-तेजस्वी भी शामिल
ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल डीपी सिंह ने अदालत में कहा था कि आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कुल कई आरोपी और कंपनियां जांच के दायरे में हैं।
Lalu Yadav IRCTC Hotel Tender Scandal || Image- Scroll.in
- लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश
- पटना की जमीन को माना गया अपराध की कमाई
- सात आरोपियों को कोर्ट ने किया डिस्चार्ज
Lalu Yadav IRCTC Hotel Tender Scandal: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने बहुचर्चित IRCTC होटल टेंडर मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का ऑर्डर जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध को लेकर आरोप तय किए जाएंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
स्पेशल जज विशाल गोगने ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया। अदालत ने आरोपियों को 3 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष जज प्रशांत कुमार के सामने पेश होने को कहा है। यह मामला CBI की ओर से दर्ज IRCTC होटल टेंडर में भारी गड़बड़ी से जुड़ा है। ईडी ने जांच के बाद लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव समेत कई लोगों और कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
पटना की जमीन को बताया अपराध की कमाई
Lalu Yadav IRCTC Hotel Tender Scandal: कोर्ट ने कहा कि पटना में ट्रांसफर की गई जमीन को अपराध से अर्जित संपत्ति यानी ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ माना जा सकता है। अदालत के अनुसार, इस संपत्ति का लाभ लालू परिवार ने उठाया। कोर्ट ने यह भी कहा कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में IRCTC होटल का टेंडर पसंदीदा कंपनी के पक्ष में तय किया गया और इसके बदले पटना की जमीन का लेन-देन हुआ।
अदालत ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया। होटल कंपनी के मालिक की ओर से पटना की महत्वपूर्ण जमीन पीसी गुप्ता और सरला गुप्ता की कंपनी को ट्रांसफर किए जाने की बात भी आदेश में कही गई है।
कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया डिस्चार्ज
Lalu Yadav IRCTC Hotel Tender Scandal: इस मामले में कोर्ट ने गौरव गुप्ता, नाथ मल ककरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलश्यान, राजीव कुमार रेलन और अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को आरोपों से डिस्चार्ज कर दिया। लालू प्रसाद यादव की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कोर्ट के फैसले पर कहा कि जिन आरोपों के आधार पर सात आरोपियों को डिस्चार्ज किया गया, उन्हीं आरोपों का सामना लालू परिवार भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल डीपी सिंह ने अदालत में कहा था कि आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है। इस मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कुल कई आरोपी और कंपनियां जांच के दायरे में हैं।
News Alert! IRCTC hotels money laundering case: Delhi court orders framing of charges against Lalu Prasad Yadav.
IRCTC hotels ED case: Delhi court also orders framing of charges against Rabri Devi, Tejashwi Yadav, Lara Projects, four others. pic.twitter.com/pqqKDp53Yc
— Press Trust of India (@PTI_News) September 10, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले
मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन
सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर
उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन
पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया

Facebook


