BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Chhattisgarh Budget 2025 Live: छत्तीसगढ़ सरकार ने लांच किये ये 10 नई योजनाएं.. जानें क्या है मोबाइल टॉवर और गृह सम्मान स्कीम

इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।

Launch of 10 new schemes in Chhattisgarh

Launch of 10 new schemes in Chhattisgarh

satya prakash
Published: 03 Mar 2025 | 6:30 pmModified: 03 Mar 2025 | 6:30 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ बजट 2025: 10 नई योजनाओं का ऐलान, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा
  2. प्रदेश में परिवहन सुधार: नगर पंचायतों में भी रिंग रोड, वायुसेवा विस्तार के लिए 7 करोड़ मंजूर
  3. छत्तीसगढ़ का पहला हस्तलिखित बजट, 'GATI' थीम के साथ 1.65 लाख करोड़ का प्रावधान

Launch of 10 new schemes in Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीगसढ़ सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज राज्य का आम बजट 2025-26 प्रस्तुत करते हुए राज्य के लोगों के उत्थान और उन्हें सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ने के लिए 10 नए योजनाओं के शुरुआत का ऐलान किया है। सरकार ने अपने कार्यक्रम में जिन नए योजनाओं को शामिल किया है उनमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाय पास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेस फेलोशप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिचाई योजना, एसएसआईपी (छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति) का क्रियान्वयन और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम और वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना शामिल है।

Chhattisgarh Budget 2025 Live

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने जनजातीय संभाग बस्तर के जिलों के लिए दिल खोलकर ऐलान किये है। पेश किये गये बजट के मुताबिक़ नक्सल प्रभावित जिलों को 220 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना के तहत 50 करोड़, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 30 करोड़, पाम आयल की खेती के लिए 25 करोड़, बस्तर में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन, बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बस्तर मैराथन और बस्तर मड़ई के आयोजन का फैसला लिया गया है।

Read Also: Ambikapur Congress Parshad Shapath: नाराज कांग्रेस पार्षदों का कलेक्टर दफ्तर में शपथ ग्रहण.. महापौर के बयान के विरोध में किया था समारोह का बहिष्कार..

Launch of 10 new schemes in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के संवेदनशील संस्थानों, उद्योगों और अति विशिष्ट इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। साय सरकार के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ऐलान किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि सीआईएसएफ के तर्ज पर राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन यानि एसआईएसएफ के गठन का फैसला किया है। राज्य के इन अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य के पावर प्लांट, अंतर्राज्यीय हवाई अड्डे, मंत्रालय समेत अन्य महत्वपूर्ण इमारत, कोयला व अन्य खनन क्षेत्रों में किया जा सकेगा।

इसी तरह  सरकार ने आज अपने बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का ऐलान किया है। इसी तरह रायपुर स्थित डॉ .भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में उन्नत कार्डियक संस्थान के उन्नयन, सरोना (रायपुर) और जनकपुर (मनेन्द्रगढ़) में 100 बिस्तरों वाले नए अस्पताल की स्थापना, तखतपुर, बिलासपुर में 50 बिस्तरों वाले महिला बाल अस्पताल की स्थापना, मनेन्द्रगढ़ में मनोरोग अस्पताल, राखी, सरिया और कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन के साथ ही रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापन का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने बजट में परिवहन और यातायात को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अपने दूसरे बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब नगर पंचायत और नगर पालिका जैसे अपेक्षाकृत छोटे एवं मध्यम आकार के इलाकों में भी रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।

प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट

Launch of 10 new schemes in Chhattisgarh: गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहली बार है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री द्वारा स्वयं लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। यह बजट 100 पृष्ठों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना राज्य के लिए एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार इसे परंपरागत और अनूठे अंदाज में तैयार किया गया। वित्त मंत्री का मानना है कि इस पहल से प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

'GATI' थीम पर आधारित बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसका कुल अनुमानित आकार 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये है। इस बजट में युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं, जिनमें नए कॉलेजों का निर्माण और सरकारी नौकरियों में नई भर्तियां शामिल हैं।

इस बार का बजट 'GATI' थीम पर आधारित है:

  • G: गुड गवर्नेंस (सुशासन)
  • A: एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे में तेजी)
  • T: टेक्नोलॉजी (तकनीकी विकास)
  • I: इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक वृद्धि)

Read Also: Chhattisgarh Budget 2025 Live: बड़े शहरों के तर्ज पर नगर पालिका-पंचायतों में भी बनेंगे रिंगरोड.. प्रदेश सरकार ने बजट में किया 100 करोड़ का प्रावधान

Launch of 10 new schemes in Chhattisgarh: इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।

834774764-CG-Budget-2025-PDF by satya sahu on Scribd

Chhattisgarh Budget 2025 Live by satya sahu on Scribd

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस बजट का मुख्य उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और औद्योगिक विकास को गति देना है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Launch of 10 new schemes in Chhattisgarh, Launch of 10 new schemes in Chhattisgarh || Chhattisgarh Budget 2025 Live

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am