Lifetime Complimentary Railway Travel: अब ये कर सकेंगे आजीवन भारतीय रेल के AC कोच में मुफ्त यात्रा, मृत्यु पर परिवार को मिलेगा फायदा

Lifetime Complimentary Railway Travel: वीरता पुरस्कार विजेताओं को भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त एसी यात्रा, परिवार को भी लाभ, नौकरी में आरक्षण सुविधा

Lifetime Complimentary Railway Travel: अब ये कर सकेंगे आजीवन भारतीय रेल के AC कोच में मुफ्त यात्रा, मृत्यु पर परिवार को मिलेगा फायदा

Lifetime Complimentary Railway Travel || Image- IRCTC FIle

Modified Date: March 26, 2026 / 02:02 pm IST
Published Date: March 26, 2026 2:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वीरता पुरस्कार विजेताओं को मुफ्त रेल यात्रा
  • परिवार को भी मिलेगा आजीवन लाभ
  • पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

नई दिल्ली: भारत सरकार ने सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेलवे में विशेष रियायत देने का फैसला किया है। (Lifetime Complimentary Railway Travel) नए आदेश के अनुसार, ये पुरस्कार विजेता, उनके जीवनसाथी (विधवा/विधुर के पुनर्विवाह तक) और अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के माता-पिता अब प्रथम श्रेणी, 2 एसी और एसी चेयर कार में एक साथी के साथ आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

सरकार का दावा है कि, वह पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों के कल्याण और उन्हें नागरिक जीवन में बेहतर अवसर देने पर भी लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में इंडियन रेलवे और इंडियन आर्मी के बीच एक “सहयोग का ढांचा” तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य सेना से रिटायर होने वाले जवानों को रेलवे में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनके लिए नागरिक जीवन में बदलाव को आसान बनाना है।

आरक्षण और भर्ती में विशेष प्रावधान

रेलवे में पूर्व सैनिकों के लिए लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों में 10% तथा लेवल-1 पदों में 20% आरक्षण तय किया गया है। वहीं, पूर्व अग्निवीरों के लिए लेवल-2 और उससे ऊपर के पदों में 5% और लेवल-1 में 10% आरक्षण रखा गया है। (Lifetime Complimentary Railway Travel) वर्ष 2024 और 2025 में रेलवे की भर्तियों में पूर्व सैनिकों के लिए कुल 14,788 पद आरक्षित किए गए, जिनमें 6,485 पद लेवल-1 और 8,303 पद लेवल-2/उससे ऊपर के शामिल हैं।

संविदा पर भी भर्ती शुरू

पूर्व सैनिकों को जल्दी रोजगार देने के लिए रेल मंत्रालय ने उन्हें ‘पॉइंट्समैन’ के पद पर संविदा के आधार पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। फिलहाल 5,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 9 रेलवे डिवीजनों ने इसके लिए सेना के संगठनों के साथ समझौता किया है।

कौशल और अनुभव का मिलेगा लाभ

सरकार का मानना है कि सेना से रिटायर होने वाले जवान कम उम्र में ही अनुशासन, तकनीकी दक्षता और नेतृत्व कौशल के साथ आते हैं, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। (Lifetime Complimentary Railway Travel) रेलवे और सेना के बीच यह सहयोग न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि राष्ट्रीय अवसंरचना और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका ने ईरान युद्ध के दौरान दो तिहाई आयुध संयंत्रों समेत 10,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए

बांग्लादेश में बस के नदी में गिरने से 16 की मौत, लापता लोगों की तलाश जारी

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की हत्या की

नाबालिग लड़के से कुकर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को मौत की सजा

दिल्ली की अदालत ने दंगों की जांच पर फटकार लगाते हुए कहा- पुलिस की कहानी को लेकर संदेह

कांग्रेस के 12 घंटे के बंद के आह्वान के कारण ओडिशा के मलकानगिरी में जनजीवन प्रभावित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown