CLOSED

Live Breaking and News Updates 1st June 2026: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट.. प्रवर्तन निदेशालय ने कुर्क की 1000 करोड़ रु से ज्यादा की संपत्ति..

Live Breaking and News Updates 1st June 2026: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्तियां कुर्क।

Live Breaking and News Updates 1st June 2026: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट.. प्रवर्तन निदेशालय ने कुर्क की 1000 करोड़ रु से ज्यादा की संपत्ति..

Today's Live Breaking News 1 June :

Modified Date: June 23, 2026 / 12:32 pm IST
Published Date: June 1, 2026 9:04 am IST

Live Breaking and News Updates 1st June 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 1000 करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (अटैच) कर दिया है। ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय ने 28 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत तीन अलग-अलग प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किए हैं। इन संपत्तियों का दस्तावेजी मूल्य करीब 200 करोड़ रुपये बताया गया है।

Live Breaking and News Updates 1st June 2026: ईडी के अनुसार, वर्ष 2019 से 2023 के बीच एक संगठित शराब सिंडिकेट ने आबकारी व्यवस्था में कथित हेरफेर कर लगभग 2883 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की थी। जांच एजेंसी का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन मुख्य रूप से अनवर ढेबर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा द्वारा किया जा रहा था।

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.