BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Mahakumbh Stampede Live: महाकुंभ के संगम नोज पर मची भगदड़, सभी 13 अखाड़ों के अमृत स्नान रद्द, आमजन के लिए पुलिस और रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी

Mahakumbh Stampede Live: महाकुंभ के संगम नोज पर मची भगदड़, सभी 13 अखाड़ों के अमृत स्नान रद्द, आमजन के लिए पुलिस और रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी

Mahakumbh Stampede Live| Photo Credit: IBC24

Mahakumbh Stampede Live| Photo Credit: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 29 Jan 2025 | 6:46 amModified: 29 Jan 2025 | 6:48 am

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या के अवसर पर देर रात संगम नोज पर अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ से भगदड़ को लेकर फोन में बात की है। इधर, मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रयागराज की अफवाहों पर ध्यान न दे।

Read More : Mahakumbh Mela Stampede: महाकुंभ के संगम नोज पर भीड़ बढ़ने से मची भगदड़, बड़ा ही भयावह था मंजर, जानिए आंखों देखा हाल

मेला प्राधिकरण की सभी अखाड़ों से भी अपील की है कि, हालात सुधरने तक स्नान रोके रहे। भगदड़ को देखते हुए सभी 13 अखाड़ों के अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया गया। मेला प्राधिकरण द्वारा अपील करने पर अटल अखाड़ा और महानिर्वाणी अखाड़ा भी शिविर में वापस लौट गया। इधर, प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। बता दें कि, आमजन के लिए पुलिस और रेलवे हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

  • पुलिस हेल्पलाइन नंबर - 9454402822
  • रेलवे हेल्पलाइन नंबर - 18004199139

हादसा संगम नोज पर 11 से 17 नंबर पोल के बीच हुआ, जहां भगदड़ मचने से कई लोग घायल हो गए और कुछ अपने परिवारों से भी बिछड़ गए। असम और मेघालय से आए कुछ परिवारों ने बताया कि यह भगदड़ अचानक मची। हालांकि, घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन अनुमान है कि करीब 30-40 लोग घायल हुए हैं। महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या पर डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं, और अनुमान है कि आज 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु कुंभ मेले में शामिल होंगे। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करीब 15 करोड़ लोग गंगा में स्नान कर चुके हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=v4TzrjGT5QU

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Mahakumbh Stampede Live: Police and Railway helpline numbers released for common people

शहर की खबरें

Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi

और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am