आफत बनी बारिशः प्रदेश के कई इलाके हुए जलमग्न, इस राज्य के सीएम ने संभाला मोर्चा, दिए ये अहम निर्देश

Ads

महाराष्ट्र में इन दिनो बारिश का कहर जोराे पर है। हजारो लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर बाढ़ से निजात के लिए पलायन कर रहे है।हालाकि NDRF की टीम लगातार अपने काम को अंजाम दे रही हैं। इन सब के बीच सीएम एकनाथ शिंदे का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ा बयान सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - July 14, 2022 / 05:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में इन दिनो बारिश का कहर जोराे पर है। हजारो लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर बाढ़ से निजात के लिए पलायन कर रहे है।हालाकि NDRF की टीम लगातार अपने काम को अंजाम दे रही हैं। इन सब के बीच सीएम एकनाथ शिंदे का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ा बयान सामने आया है।सीएम ने कहा कि, जिन भी इलाको में बाढ़ की समस्या है। वहां के जिला अधिकारियों से लगातार से मेरी बात हो रही है। हमारी टीमें अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे रही है। अब तक हमने कई लोगो को सुरक्षित स्थानो पर पंहुचा दिया है।

Read More:‘हम कहां जा रहे हैं…बस पूछ रहा हूं’ नए संसद भवन के अशोक स्तंभ मामले में सिंघम के ‘जयकांत शिकरे’ की एंट्री, पूछा ये सवाल

स्कूल कॉलेज की छुट्टी

शासन नें आज से कई इलाको में स्कूल और कॉलेजो को बंद करवा दिया है। जिनमें नई मुंबई और ठाणे शामिल है। इन इलाको  मे लगातार पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें लगी हुई है। कई लोगो को बचाया जा चुका है। खबरो के अनुसार राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें से नौ लोगों की मौत डूबने के कारण हुई। इस तरह अब तक 83 लोगों की जान जा चुकी है।

Read More:इस एक्ट्रेस को बिस्तर पर लेटकर फोटोशूट करवाना पड़ा महंगा, हो गई ऊप्स मोमेंट का शिकार! वायरल हुआ वीडियो 

कैसे कदम उठाए गए अब तक

शासन बाढ़ प्रभावित इलाको से आये लोगे के लिए लगातार राहत कैंप लगा रही है। सुविधाओं के तौर खाने का सामान जिसमें रोटी सब्जी, चावल और कुछ मीठा थाली में परोसा जा रहा है। शासन कंबल और चटाई रहने के लिए दिला रही है। ताकी प्रभावित लोगो को थोड़ी राहत मिल सके।

Read More:‘राखी सावंत को बहू बनाकर लाओगे, तो तुम्हारी बहन से शादी कौन करेगा’, ये कहकर फूट-फूट कर रोईं बॉलीवुड क्वीन 

शीर्ष 5 समाचार