Nagaland Election 2023
नई दिल्ली। Nagaland Election 2023 नागालैंड विधानसभा चुनाव में कुर्सी की दौड़ में शामिल उम्मीदवारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। यहां 59 सीटों पर 17 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुल 183 उम्मीदवार मैदान पर है। जिसमें चार महिला उम्मीदवार भी शामिल है।
Nagaland Election 2023 उम्मीदवारी का नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद चुनाव आयोग के सीईओ शेखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कझेतो किनिमी ने जुनहेबोतो जिले की अकुलुतो विधानसभा सीट पर बिना चुनाव लड़े जीत हासिल की है। किनिमी के खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार नहीं होने से उनकी निर्विरोध जीत हुई है।”
शेखर ने बताया कि बताया कि “225 नामांकन प्राप्त हुए थे जिसमें से 25 अवैध पाए गए हैं, जबकि 16 उम्मीदवारों ने शुक्रवार शाम तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली। सत्तारूढ़ एनडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस 23 सीटों पर जबकि एनपीएफ 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोक जन शक्ति (लोजपा-रामविलास) 15 सीटों पर, एनपीपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 12-12 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नौ सीटों पर, जनता दल (यूनाइटेड) सात सीटों पर, राष्ट्रीय जनता दल तीन और भाकपा एवं राइजिंग पीपुल्स पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही है।”