Naxali Dev Ji Surrender: बहुत बड़ी खबर..! लाल आतंक को अब तक का सबसे बड़ा झटका, नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने इतने साथियों के साथ किया सरेंडर..!
Naxali Dev Ji Surrender: नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने अपने 16 साथियों के साथ हथियार डालते हुए सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
dev ji/ image source: IBC24
तेलंगाना: नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार नक्सल संगठन के मुखिया देव जी ने अपने 16 साथियों के साथ हथियार डालते हुए सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सल मोर्चे पर यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
‘लाल आतंक’ को अब तक का सबसे बड़ा झटका https://t.co/ZoNRzOydj0
— IBC24 News (@IBC24News) February 22, 2026
Naxali Surrender News: ऑपरेशन “कगार” के दबाव में आया संगठन
बताया जा रहा है कि कर्रेगुट्टा क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन “कगार” के दबाव से संगठन पूरी तरह बिखर गया, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने सरेंडर का रास्ता चुना। सुरक्षाबलों के लगातार अभियान और बढ़ते दबाव के चलते यह कार्रवाई संभव हो सकी है। इस घटनाक्रम को लाल आतंक के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े झटकों में से एक माना जा रहा है, जिससे संगठन को गंभीर क्षति पहुंचने की बात कही जा रही है।
31 मार्च 2026 से पहले सुरक्षाबलों को बहुत बड़ी सफलता
बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सल मोर्चे पर यह सुरक्षा बलों की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हालांकि अभी तक इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी ने सुरक्षा तंत्र और नक्सल विरोधी अभियान को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व के सरेंडर से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ सकता है और आने वाले समय में और भी कैडरों के आत्मसमर्पण की संभावना बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान! अब सभी देशों पर 15% ग्लोबल टैरिफ… नए शुल्क फैसले से दुनिया भर में मचा हड़कंप
- सीमा पार पाकिस्तान का बड़ा हमला! 7 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से फिर बढ़ा तनाव.. इतने लोगों की मौत का दावा
- आज बन रहा शुभ रवि योग, होगा धन लाभ.. इन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल
- Police Accident News: पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस टीम को नहीं था अंदाजा… सामने से आया मौत बनकर ट्रेलर, 5 जवानों की दर्दनाक मौत, भयावह तस्वीरें आई सामने

Facebook


