Indore to Bangalore Flight: इंदौर। अगर आप भी ज्यादातर हवाई यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए बड़े काम आने वाली है। दरअसल, 16 फरवरी से इंदौर से बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। ये फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी।
बता दें कि, इंडिगो एयरलाइंस कंपनी फ्लाइट का संचालन करेगी। फ्लाइट इंदौर से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। मालूम हो कि, बीते 15 जनवरी को एयर इंडिया ने इंदौर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान सेवा शुरू की थी। इंदौर से बैंकॉक की सीधी फ्लाइट भी जल्द शुरू होने जा रही है। ऐसे में कम समय में इन जगहों पर पहुंचना आसान हो जाएगा।