Nitin Nabin Emotional Post: विधानसभा से नितिन नबीन का इस्तीफा.. ‘एक्स’ पर लिखा इमोशनल पोस्ट.. बताया किसने ‘अंगुली पकड़कर इस मुकाम तक पहुँचाया”

Nitin Nabin Emotional Social Media Post: नितिन नबीन ने बिहार विधानसभा से इस्तीफा दिया, X पर भावुक पोस्ट में परिवार और जनता का धन्यवाद किया।

Nitin Nabin Emotional Post: विधानसभा से नितिन नबीन का इस्तीफा.. ‘एक्स’ पर लिखा इमोशनल पोस्ट.. बताया किसने ‘अंगुली पकड़कर इस मुकाम तक पहुँचाया”

Nitin Nabin Emotional Social Media Post || Image- News Arena file

Modified Date: March 30, 2026 / 10:44 am IST
Published Date: March 30, 2026 10:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • नितिन नबीन ने विधानसभा से इस्तीफा दिया
  • X पर लिखा भावुक पोस्ट
  • जनता और परिवार को धन्यवाद कहा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा के सांसद के तौर पर चुन लिए गए है। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को बिहार विधासभा सदस्य इस्तीफा भी दे दिया। अपने इस विदाई पर उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट लिखा और अपने राजनीतिक यात्रा के बारें में बातें लिखी। (Nitin Nabin Emotional Social Media Post) बात दें कि, नितिन नबीन लगातार छठी बार बांकीपुर से विधायक चुने गए थे। जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा होने के बाद इसी साल उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान भी सौंपी गई थी।

नितिन नवीन को बीते 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया था। नियमों के अनुसार, राज्यसभा के लिए चुने जाने के 14 दिनों के भीतर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है। यदि वे 30 मार्च तक अपना त्याग पत्र नहीं सौंपते हैं, तो उनका राज्यसभा निर्वाचन अवैध घोषित कर दिया जाएगा। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पटना के बांकीपुर क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।

कौन है नितिन नबीन?

नितिन नबीन बिहार राज्य में सक्रिय रहें भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं। वे बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन और चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। (Nitin Nabin Emotional Social Media Post) नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची (अब झारखंड) में हुआ था। वे एक राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक रहे हैं।

2025–26 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा बड़ा संगठनात्मक पद सौंपा गया था। इसके साथ ही उन्हें राज्यसभा भी भेजा गया। उन्होंने बिहार विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है।

क्या लिखा नितिन नबीन ने?

नितिन नबीन ने लिखा, “बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।”

उन्होंने आगे बताया, “पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है। मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया । इसी का प्रतिफल है कि यहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। (Nitin Nabin Emotional Social Media Post) सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज़ उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया।” पढ़ें पूरी पोस्ट

बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से ही निकाला है।

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत

पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार

बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown