IDF Reserve Battalion Suspended: इजरायल में अपने ही सेना खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, पूरे बटालियन को कर दिया सस्पेंड, वजह जानकर चौंक जायेंगे आप भी
IDF Reserve Battalion Suspended: इजरायल सेना ने CNN टीम से दुर्व्यवहार के बाद रिजर्व बटालियन निलंबित की, वेस्ट बैंक घटना से मचा हड़कंप।
IDF Reserve Battalion Suspended || Image- Ynet News file
- CNN टीम से बदसलूकी पर बटालियन सस्पेंड
- वेस्ट बैंक घटना के बाद IDF की कार्रवाई
- नेत्ज़ाह येहुदा यूनिट पर बड़ा फैसला
तेल अवीव: इजरायल की सेना अमेरिकी सेना के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। दोनों देश मिलकर ईरान और उनके सहयोगी देशों पर हमले कर रहे है। इस युद्ध को एक पखवाड़ा बीत चुका है जिससे दोनों ही देशों में अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। (IDF Reserve Battalion Suspended) इस संघर्ष के शुरुआत में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमला करते हुए देश के सुप्रीमों अयातुल्लाह ख़ामेनेई के हत्या कर दी थी जिसके बाद से ही मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर है।
CNN की टीम को लिया था हिरासत में
बहरहाल इस बीच आईडीएफ यानी इजरायल डिफेन्स फ़ोर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक़ आईडीएफ ने पिछले सप्ताह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में सीएनएन समाचार टीम की हाई-प्रोफाइल हिरासत और हमले के बाद एक रिजर्व बटालियन की सभी गतिविधियों को तत्काल निलंबित करने का ऐलान किया है।
यह फैसला आईडीएफ के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने सीएनएन की तरफ से घटना का फुटेज प्रसारित किए जाने के लगभग 48 घंटे बाद लिया है।
CNN ने जारी किया था घटना का वीडियो
बता दें कि, पिछले गुरुवार को फिलिस्तीनी गांव तयासिर में संवाददाता जेरेमी डायमंड की अगुवाई में सीएनएन की टीम वहां के लोगों और इजरायली हमलों से तबाह हुए ठिकानों का जायजा ले रही थी। (IDF Reserve Battalion Suspended) इसी दौरान आईएडीएफ की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। सीएनएन ने खुद ही इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो को अपने चैनल पर प्रसारित किया था।
सीएनएन के रिपोर्ट के अनुसार, जिस बटालियन को निलंबित किया गया है, वह नेत्ज़ाह येहुदा की आरक्षित इकाई है, जो एक पैदल सेना बटालियन है जिसे शुरू में अति-रूढ़िवादी यहूदियों को आईडीएफ में सेवा करने में मदद करने के लिए बनाया गया था
IDF suspends reserve battalion over assault, detention of US-based news crew in West Bank
Read @ANI Story |https://t.co/MkMMG6Arqb#IDF #WestBank #USNewscrew pic.twitter.com/ekdRcCsY9F
— ANI Digital (@ani_digital) March 30, 2026
IDF Crisis After CNN Report — Battalion Removed
Following a CNN report from the Palestinian village of Tayasir, Israeli Chief of Staff Eyal Zamir has removed Reserve Battalion 941 — made up of Netzah Yehuda veterans — from operational duties in a dramatic move.
Sources say the… pic.twitter.com/IUeuDo8JA6
— ME24 – Middle East 24 (@MiddleEast_24) March 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत
पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार
बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार
कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे

Facebook


