Gold Rate 30 March 2026: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता! 1.11 लाख रुपये तोला छूते ही ग्राहकों के चेहरे खिले, यही है खरीदारी का सही मौका

Gold Rate 30 March 2026: दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,11,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और भोपाल में 1,11,110 रुपये पर है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। कीमती धातुओं पर घरेलू और वैश्विक कारणों का असर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस के करीब है।

Gold Rate 30 March 2026: सप्ताह के पहले दिन सोना हुआ सस्ता! 1.11 लाख रुपये तोला छूते ही ग्राहकों के चेहरे खिले, यही है खरीदारी का सही मौका

(Gold Rate 30 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 30, 2026 / 10:12 am IST
Published Date: March 30, 2026 9:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोमवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट, दिल्ली में 24 कैरेट 1,48,210 रुपये/10 ग्राम
  • 22 और 18 कैरेट सोने में भी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी
  • मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,080 रुपये प्रति 10 ग्राम

नई दिल्ली: Gold Rate 30 March 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार 30 मार्च को देश में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये घटकर 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी 10-10 रुपये की गिरावट देखी गई। हालांकि यह गिरावट छोटी है, लेकिन लगातार तेजी के बाद आई यह नरमी खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है।

पिछले हफ्ते तेज उछाल के बाद हल्की ठंडक (Gold Rises Last Week)

वहीं, अगर पिछले एक सप्ताह की बात करें तो सोने की कीमतों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली थी। 24 कैरेट सोना करीब 2,100 रुपये महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने में लगभग 1,950 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि 28 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,900 रुपये गिरकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इससे स्पष्ट है कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम आज (₹) कल (₹) बदलाव
1 ग्राम ₹11,121 ₹11,122 – ₹1
8 ग्राम ₹88,968 ₹88,976 – ₹8
10 ग्राम ₹1,11,210 ₹1,11,220 -₹10
100 ग्राम ₹11,12,100 ₹11,12,200 – ₹100

देश के बड़े शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rates in Major Cities)

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,210 रुपये, 22 कैरेट 1,35,890 रुपये और 18 कैरेट 1,11,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,48,080 रुपये पर है। चेन्नई में कीमत सबसे ज्यादा है, जहां 24 कैरेट सोना 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं रायपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी लगभग समान स्तर पर भाव बने हुए हैं।

आज प्रमुख शहरों में सोने के भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली ₹1,11,210 ₹1,35,890 ₹1,48,210
मुंबई ₹1,11,060 ₹1,35,740 ₹1,48,080
अहमदाबाद ₹1,11,110 ₹1,35,790 ₹1,48,110
चेन्नई ₹1,13,990 ₹1,36,590 ₹1,49,010
कोलकाता ₹1,11,060 ₹1,35,740 ₹1,48,080
हैदराबाद ₹1,11,060 ₹1,35,740 ₹1,48,080
रायपुर ₹1,11,060 ₹1,35,740 ₹1,48,080
भोपाल ₹1,11,110 ₹1,35,790 ₹1,48,110
लखनऊ ₹1,11,210 ₹1,35,890 ₹1,48,210
चंडीगढ़ ₹1,11,210 ₹1,35,890 ₹1,48,210

चांदी की कीमत में हल्की गिरावट (Slight Decline in Silver Price)

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। 30 मार्च की सुबह चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सप्ताह चांदी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में कीमत लगभग उसी स्तर पर आकर ठहर गई है। 28 मार्च को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी, जब यह करीब 11,250 रुपये टूटकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव (24 कैरेट) 22 कैरेट (₹) बदलाव (22 कैरेट)
मार्च 30, 2026 ₹14,821 (-1) ₹13,589 (-1)
मार्च 29, 2026 ₹14,822 0 ₹13,590 0
मार्च 28, 2026 ₹14,822 (+249) ₹13,590 (+230)
मार्च 27, 2026 ₹14,573 (+103) ₹13,360 (+95)
मार्च 26, 2026 ₹14,470 (-212) ₹13,265 (-195)
मार्च 25, 2026 ₹14,682 (+376) ₹13,460 (+345)
मार्च 24, 2026 ₹14,306 (-38) ₹13,115 (-35)
मार्च 23, 2026 ₹14,344 (-268) ₹13,150 (-245)
मार्च 22, 2026 ₹14,612 0 ₹13,395 0
मार्च 21, 2026 ₹14,612 (-294) ₹13,395 (-275)

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर (Impact of International Market)

सोने-चांदी की कीमतों पर घरेलू कारणों के साथ-साथ वैश्विक बाजार का भी बड़ा असर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है, जबकि चांदी का भाव 68.12 डॉलर प्रति औंस है। वैश्विक आर्थिक हालात, डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव जैसी चीजें इन धातुओं की कीमतों को लगातार प्रभावित कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।