North East Girls Molested: ‘भारत में लोग काले, क्या हम तुम्हे अफ्रीकन बोलेंगे?’.. नार्थ-ईस्ट के इस लड़की ने नस्लीय भेदभाव करने वालों की लगाई जमकर क्लास, खुद देखें..
North East Girls Molested Viral Video: दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट युवतियों से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी दंपत्ति हिरासत में लिया।
North East Girls Molested Viral Video || Image- Sachin Gupta Twitter
- मालवीय नगर में नस्लीय अभद्रता मामला
- वीडियो वायरल, देशभर में नाराजगी
- आरोपी दंपत्ति पुलिस हिरासत में
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि, मामलों में संज्ञान लेते हुए अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। (North East Girls Molested Viral Video) ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर जमकर आलोचना हो रही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने संज्ञान ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
नॉर्थ ईस्ट की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ने जताई नाराजगी
वहीं अब इस मामले में भारत की मशहूर 14 वर्षीय क्लाइमेट एक्टिविस्ट लिसिप्रिया कंगुजम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर लिखा, “प्रिय मुख्य भूमि के भारतीयों, हम, नॉर्थ ईस्ट के लोग, आपके मजाक नहीं हैं, आपके स्टीरियोटाइप नहीं हैं और न ही आपकी गालियां हैं। हम ‘स्पा-वाली’ नहीं हैं, ‘मोमो-वाली’ नहीं हैं और कभी शोषण की वस्तु नहीं हैं। हम भारतीय हैं-इस धरती पर जन्मे, इसके संविधान से बंधे और सम्मान, पहचान व अधिकारों में समान।”
एक्टिविस्ट लिसिप्रिया ने आगे लिखा, “हमारे चेहरे अलग दिख सकते हैं, हमारी संस्कृतियां अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारी देशभक्ति कम नहीं है, हमारा दर्द कम नहीं है और हमारा अपनापन निर्विवाद है। हमारा सम्मान करें। हमें पहचानें। हम भारत हैं।”
Dear mainland Indians,
We, the people of the Northeast, are not your jokes, not your stereotypes, and not your slurs. We are not ‘spa-wali,’ not ‘momo-wali,’ and never objects of exploitation. We are Indians—born of this land, bound by its Constitution, and equal in dignity,…— Licypriya Kangujam (@LicypriyaK) February 24, 2026
क्या है नॉर्थ ईस्ट की युवतियों से अभद्रता का पूरा मामला
दरअसल, अभद्रता का यह पूरा मामला साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके का है, जहां अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियां किराए के मकान में रहती हैं। 20 फरवरी को शाम लगभग 3:30 बजे युवतियों ने अपने मकान में बिजली से संबंधित काम के लिए इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। (North East Girls Molested Viral Video) काम के दौरान इलेक्ट्रीशियन युवतियों के मकान में ड्रिल कर रहा था, जिसके चलते कुछ धूल और सीमेंट के छोटे-छोटे टुकड़े पड़ोस में रहने वाले हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन के मकान में गिर गए। मामले की शुरुआत यहीं से हुई। पहले तो दोनों पड़ोसियों के बीच कुछ कहासुनी हुई, लेकिन विवाद इतना बढ़ा कि हर्ष और रूबी ने लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर दिया। पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
You are s*x worker,
You are dhandhe wali,
You are drug addict,
You are a momo girl,
You are parlour lady,”“Go & taste my husband. My bed is open.” 🚨
This is the mentality of Savarna couple,
Harsh Singh and Ruby Jain, who hurled racist slurs at North-East girls in Delhi. Sick. pic.twitter.com/TqbV6fsXGu— Mission Ambedkar (@MissionAmbedkar) February 23, 2026
नॉर्थ ईस्ट की इस युवती ने लगाई जमकर लताड़
भेदभाव से जुड़े विवाद के बाद देशभर के लोगों में आरोपी जैन दंपत्ति के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। वहीं एक पूर्वोत्तर की युवती ने इस भेदभाव पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों की जमकर आलोचना की है। उसने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, “नॉर्थ ईस्ट वालों को चिंकी, चाइनीज बोलते हैं। अगर तुम सब काले हो तो क्या हम अफ्रीकन बोलें? क्या हम भी नॉर्थ ईस्ट में आपके साथ ऐसा ही करें? ऐसी छोटी सोच के साथ डेवलप्ड कंट्री को पीछे छोड़ेंगे? पहले देश का कचरा तो साफ कर लो, विदेश में जाकर इंडिया का नाम खराब करोगे क्या?”
नॉर्थ ईस्ट की इस बहन को सुना जाए –
“नॉर्थ ईस्ट वालों को चिंकी, चाइनीज बोलते हैं। अगर तुम सब काले हो तो क्या हम अफ्रीकन बोलें? क्या हम भी नॉर्थ ईस्ट में आपके साथ ऐसा ही करें? ऐसी छोटी सोच के साथ डेवलप कंट्री को बीट करेंगे? देश का कचरा तो साफ कर लो, विदेश में जाकर इंडिया का नाम… https://t.co/sPxCWmy7fR pic.twitter.com/18jqTMWENN
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 25, 2026
आरोपी दंपत्ति पुलिस की हिरासत में
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर आरोपी जैन दंपत्ति के खिलाफ लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। (North East Girls Molested Viral Video) सभी ने दिल्ली पुलिस से अपील की थी कि दोनों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Finally arrested two monsters who abuse and are racist against Arunachali girls working in Delhi. Thank you, Delhi Police, for your prompt action. 🙏 pic.twitter.com/miUluOlqYc
— Apeda Rondo (@ApedaRondo) February 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- महाराष्ट्र : बैंकॉक के तीन यात्रियों से 23 करोड़ रुपये की ‘हाइड्रोपोनिक वीड’ बरामद
- महाराष्ट्र : अदालत ने 2019 के सामूहिक बलात्कार मामले में चार लोगों को बरी किया
- उप्र : ‘रंगोत्सव 2026’ के साथ ब्रज में हुई होली उत्सव की औपचारिक शुरुआत
- उप्र के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रमुख जर्मन-इजराइली कंपनी के साथ बैठक
- उप्र में होगी विश्व-स्तरीय मोटरसाइकिल रेसिंग, एमओयू पर किए गए दस्तख

Facebook


