बेंगलुरु (प्रेट्र)। भारत देश अपनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता है ,वहीं हमारा राष्ट्रगान हम सबके लिए गर्व की बात है। अब जल्द ही स्कूलों में राष्ट्रगान गया जाएगा यह फैसला हाल ही में कर्नाटक सरकार द्वारा लिया गया है। जिसके चलते अब कर्नाटक राज्य के हर स्कूल और कालेजों में ‘जन गण मन’ गाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब स्कूलों और कालेजों के छात्र-छात्राओं को कक्षा शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाना होगा।