Hunsur Murder and Suicide Case || Hate detector News file
मैसूर: कर्नाटक के मैसूर जिले के हुंसूर स्थित न्यू मारुति एक्सटेंशन इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक़, एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (Hunsur Murder and Suicide Case) घटना का पता मंगलवार सुबह चला। मरने वालों की पहचान 49 साल के हरीश, उनकी पत्नी निश्चिता (36), बेटी नेक्सा (12) और रक्षा (6) के तौर पर हुई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मैसूर के एसपी मल्लिकार्जुन बलादंडी ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि हरीश ने पहले पत्नी और दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या की और बाद में खुद फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक, हरीश एक फाइनेंशियल कंपनी में काम करता था। उसने एक नोटबुक में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी संपत्तियों, दस्तावेजों और अन्य सामान का जिक्र करते हुए लिखा है कि उन्हें किसे सौंपा जाए। नोट में यह भी लिखा है कि एक प्लॉट के कारण उस पर कर्ज बढ़ गया था।
पुलिस ने बताया कि हरीश और निश्चिता की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि क्या दोनों के बीच किसी तरह का घरेलू विवाद था। (Hunsur Murder and Suicide Case) पुलिस के मुताबिक़, घटना के समय हरीश की मां घर पर नहीं थीं। वह दो दिन पहले अपने पैतृक गांव राजस्थान गई हुई थीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस के अनुसार, छह पन्नों के सुसाइड नोट से संकेत मिलता है कि शुरुआत में हरीश केवल खुदकुशी करने की योजना बना रहा था। नोट में उसने मानसिक बीमारी से जूझने का उल्लेख किया था और पत्नी व बच्चों का ख्याल रखने की बात भी लिखी थी। नोट में उसने यह भी दावा किया कि उस पर किसी का व्यक्तिगत उधार नहीं था, लेकिन लगातार असफलताओं से वह निराश था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बाद में उसने अपना इरादा बदल दिया और पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
A man killed his wife and two children and later committed suicide by hanging at New Maruti Extension in Hunsur on Monday night. The bodies were discovered on Tuesday morning.
The deceased are Harish (49), wife Nischita (36) and children Nexa (12) and Raksha (6). Harish left… pic.twitter.com/RqaSmI0Wuv
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) July 22, 2026
ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र
सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर
जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट
राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन
भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू
ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा