MP VidhanSabha Chunav: अब इस पूर्व विधायक के पुत्र ने दिया बीजेपी से इस्तीफा, कहा उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिला, कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में होंगे शामिल

Ads

MP VidhanSabha Chunav: अब इस पूर्व विधायक के पुत्र ने दिया बीजेपी से इस्तीफा, कहा उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिला, कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - September 2, 2023 / 12:20 PM IST,
    Updated On - September 2, 2023 / 12:38 PM IST

MLA's son resigned from BJP

नीरज योगी, गुना:

MLA’s son resigned from BJP: 2 दिन पहले शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा से बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने बीजेपी को अलविदा कह दिया तो वहीं आज गुना में एक और सिंधिया समर्थक ने बीजेपी छोड़ दी। पूर्व विधायक स्वर्गीय देवेंद्र सिंह रघुवंशी की पुत्र अंशु रघुवंशी ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए अपने इस्तीफा में लिखा कि उन्हें पार्टी में सम्मान नहीं मिला, पार्टी में उनकी उपेक्षा की जा रही थी। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और तो और हम अपने कार्यकर्ताओं के काम नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में पार्टी में रहने का उद्देश्य पूरा नहीं होता, क्योंकि मेरे पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय देवेंद्र सिंह जी रघुवंशी के पद चिन्हों पर समाज सेवा करने का लक्ष्य बनाया था। उन सभी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हम अपना त्यागपत्र दे रहे हैं।

Read More: Aditya-L1 live launched video: सूर्य की ओर ‘आदित्य एल1’ की 125 दिन की यात्रा शुरू, यहां देखें लाइव

MLA’s son resigned from BJP: पत्र गुना बीजेपी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के नाम लिखा गया है और इसकी प्रतिलिपि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के नाम भेजी गई है। इस पत्र के बाद तमाम सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। जो आने वाले चुनाव में बीजेपी के लिए सवाल खड़े कर रही है।  भाई विपक्ष को घेरने का एक और मौका मिल गया है। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर सिंधिया खेमे से नाराज गुना सांसद केपी यादव भी पार्टी में ताबाज़्जुब न मिलने की शिकायत करते रहे हैं।

इसके बाद कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और अब अंशु दिलीप रघुवंशी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला शक्ति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है अंशु रघुवंशी जल्दी ही कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगी, साथ में उनके कई कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें