Olympics 2024: ‘हमारा सपना अधूरा ही रह गया..हम खाली हाथ वापस..’, जानें भारत लौटते ही भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ने ऐसा क्यों कहा

Ads

Olympics 2024: पेरिस से वापस लौटी भारतीय हॉकी टीम, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

  •  
  • Publish Date - August 10, 2024 / 11:25 AM IST,
    Updated On - August 10, 2024 / 11:25 AM IST

Olympics 2024

नई दिल्ली: Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम इंडिया लौट चुकी है। राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।

Read More: Aaj Ka Rashifal: रवि योग से इन 5 राशि वाले जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, शनिदेव की कृपा से होगी अपार धन की प्राप्ति 

Olympics 2024 भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि देश के लिए पदक लेकर आना सबसे बड़ी बात है। हमारी कोशिश था कि हम फाइनल तक जाकर गोल्ड मेडल जीते। हमारा सपना पूरा नहीं हो गया। लेकिन हम खाली हाथ वापस नहीं आए। एक के बाद एक कांस्य पदक जीतना भी हॉकी के लिए इतिहास है।

Read More: Big Picture with RKM: जय बच्चन के नाम पर बखेड़ा कितना सही? सदन में क्या हो आदर्श आचरण और क्यों है हर किसी को इसकी जरूरत? देखें आज की बिग पिक्चर

आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में एक शानदार इतिहास रहा है, जिसमें अतीत में कई स्वर्ण पदक शामिल हैं, लेकिन हाल के दशकों में विश्व मंच पर उनकी किस्मत में गिरावट देखी गई थी। यह कांस्य पदक भारतीय हॉकी की कड़ी मेहनत, समर्पण और पुनरुद्धार का प्रमाण है और इससे देश में खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp