PM Kisan 24th installment Date: PM Kisan योजना के लाभार्थियों के लिए आई खुशखबरी, 24वीं क़िस्त को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे पैसे
PM Kisan 24th installment Date: सरकार सिंतबर या अक्टूबर में पीएम किसान योजना की 24वीं क़िस्त जारी कर सकती है।
PM Kisan 24th installment Date/Image Credit: File
- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर
- सरकार सिंतबर या अक्टूबर में अगली किस्त कर सकती है जारी
- पीएम मोदी ने 20 जून पश्चिम बंगाल के हुगली से योजना की 23वीं किस्त की थी जारी।
PM Kisan 24th installment Date: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार (PM Kisan 24th installment Date) कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार सिंतबर या अक्टूबर में अगली किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर के किस्त जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली से योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। जिससे 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे।
वहीं 23वीं क़िस्त जारी होने के बाद किसनों की नजरे अलगी क़िस्त पर टिकी हुई है। पीएम किसान योजना की 24वीं क़िस्त सिंतबर या अक्टूबर में कभी भी आ सकती है। सरकार के नियमों और योजना के नियमों के तहत हर चार महीनों के अंतराल पर अगली किस्त भेजी जाती है। कई बार सरकार किस्तें किसी खास त्यौहार को देखते हुए पहली भी भेज देती है। खबरें यह भी आईं थी कि 24वीं किस्त रक्षाबंधन के मौके पर दी जा सकती हैं। हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। चलिए आपको बताते हैं कि 24वीं किस्त का पैसा किस महीने बैंक खाते में आ सकता और किन जरूरी कामों को तुरंत पूरा करना जरूरी है।
किस महीने खाते में आएंगे 2000 रुपये?
PM Kisan 24th installment Date: पीएम किसान योजना में हर चार महीने के अंतराल पर किसानों को 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। चूंकि 23वीं किस्त जून महीने में भेजी गई थी इसलिए अगस्त से नवंबर के बीच कभी भी 24वीं किस्त जारी हो सकती है। अक्टूबर के महीने में दशहरा और दिवाली हैं ऐसे में एक कयास यह भी है कि इन दोनों त्यौहारों के आसपास भी किस्त जारी हो सकती है।
किस्त पाने के लिए eKYC पूरा करना जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए eKYC पूरा करना अनिवार्य है। किसान घर बैठे PM Kisan मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल के जरिए eKYC कर सकते हैं। अब फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसमें मोबाइल से फोटो स्कैन करके प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके लिए ओटीपी या फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं होती। जो किसान ऑनलाइन eKYC नहीं कर पा रहे हैं वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर भी इसे पूरा करवा सकते हैं। eKYC पूरा होने के बाद ही किस्त की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है।
हर साल मिलते हैं 6000 रुपये की आर्थिक मदद
PM Kisan 24th installment Date: पीएम किसान योजना (PM Kisan 24th installment Date) की शुरुआत केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानी हर चार महीने में 2000 रुपये के रूप में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।
DBT से सीधे खाते में पहुंचता है पैसा
योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है। योजना का लाभ (PM Kisan 24th installment Date) उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम जमीन दर्ज है और जो पात्रता नियमों को पूरा करते हैं। किसान आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा कर सकते हैं। किस्त का स्टेटस जानने या शिकायत दर्ज करने के लिए किसान PM Kisan पोर्टल और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-

Facebook


