PM Kisan 24th installment Date: PM Kisan के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, किसानों के खाते में कब आएंगे 2000 रुपये, तारीख जानकर हो जाएंगे खुश!
PM Kisan 24th installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार नवरात्रि के दौरान किसानों के खातों में किस्त की राशि भेज सकती है। हालांकि सरकार ने तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
(PM Kisan 24th installment Date/ Image Credit: AI-generated)
- PM Kisan 24वीं किस्त पर आया नया अपडेट।
- नवरात्रि में किस्त आने की संभावना।
- eKYC पूरा करना किसानों के लिए जरूरी।
नई दिल्ली: PM Kisan 24th installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार (PM Kisan 24th installment Date) कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार नवरात्रि के दौरान अगली किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर के किस्त जारी करने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली से योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। जिससे 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
किस्त पाने के लिए eKYC पूरा करना जरूरी
पीएम किसान योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए eKYC पूरा करना अनिवार्य है। किसान घर बैठे PM Kisan मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल के जरिए eKYC कर सकते हैं। अब फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसमें मोबाइल से फोटो स्कैन करके प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके लिए ओटीपी या फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं होती। जो किसान ऑनलाइन eKYC नहीं कर पा रहे हैं वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर भी इसे पूरा करवा सकते हैं। eKYC पूरा होने के बाद ही किस्त की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाती है।
हर साल मिलते हैं 6000 रुपये की आर्थिक मदद
पीएम किसान योजना (PM Kisan 24th installment Date) की शुरुआत केंद्र सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि तीन बराबर किस्तों में यानी हर चार महीने में 2000 रुपये के रूप में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।
DBT से सीधे खाते में पहुंचता है पैसा
योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है। योजना का लाभ (PM Kisan 24th installment Date) उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम जमीन दर्ज है और जो पात्रता नियमों को पूरा करते हैं। किसान आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा कर सकते हैं। किस्त का स्टेटस जानने या शिकायत दर्ज करने के लिए किसान PM Kisan पोर्टल और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Parliament Jobs: संसद में नौकरी का सपना कैसे होगा पूरा? कौन सी डिग्री चाहिए, कितनी मिलती है सैलरी और क्या हैं नियम… जानें पूरी डिटेल्स
- Assam Orunodoi Scheme: कल से हर महिला के बैंक खाते में 1250 रुपये.. खुद मुख्यमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान.. राज्य की 37 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा सीधा फायदा
- MP High Court News: ‘SC-ST और OBC वर्ग को क्यों नहीं मिल रहा पुजारी बनने का मौका?’ हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस, पूछा- सिर्फ ब्राह्मण ही क्यों

Facebook


