CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज भी छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश! राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज भी छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश! राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज भी छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश! राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi | Photo Credit: AI

Modified Date: August 24, 2026 / 07:54 am IST
Published Date: August 24, 2026 7:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में भारी बारिश
  • सुबह से बादल छाए
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ सबसे आगे

रायपुर: CG Me Aaj Kaha Barish Hogi देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मानसून पिछले कुछ दिनों से एक्टिव नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है। आज सावन का आखिरी सोमवार है और आज प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

आज कैसा रहेगा मौसम

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है, वहीं बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां आज सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है और बादल छाए हुए हैं आशंका है कि राजधानी में आज भी भारी बारिश होगी। विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक भी प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

छत्तीसगढ़ में मानसून का जलवा

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की चाल खेती-किसानी और जल स्रोतों के लिहाज से बेहद राहत जनक बनी हुई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 23 अगस्त 2026 तक की बारिश रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से अब तक प्रदेश भर में औसतन 783.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की 10 वर्षों की औसत बारिश (791.1 मिमी) का लगभग 99 प्रतिशत है। चालू मानसून सत्र में आज प्रदेश का औसत दैनिक वर्षा का आंकड़ा 15.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया।

​प्रदेश में बारिश का वितरण क्षेत्रवार काफी विविध रहा है। मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में जहां बादल खुलकर बरसे हैं, वहीं बस्तर संभाग और सरगुजा के कुछ इलाकों में बारिश की रफ्तार अब भी औसत से पीछे चल रही है। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो राज्य में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला 168.3 फीसदी (1019.9 मिमी) बारिश के साथ पहले पायदान पर है, जबकि बलरामपुर 150.6 फीसदी (1028.1 मिमी) और महासमुंद 133.2 फीसदी (943.3 मिमी) के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

​दूसरी ओर, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अब तक सामान्य की तुलना में सबसे कम 64.7 प्रतिशत (662.0 मिमी) बारिश हुई है। इसी तरह सुकमा में 65.8 फीसदी (726.0 मिमी) और बीजापुर में 67.0 फीसदी (973.8 मिमी) ही वर्षा दर्ज की गई है।

संभागवार जिलों की स्थिति पर नजर डालें तो मैदानी और मध्य क्षेत्र के रायपुर में 819.9 मिमी (127.7%), गरियाबंद में 918.1 मिमी (122.9%), बलौदाबाजार में 848.6 मिमी (116.5%), धमतरी में 783.5 मिमी (105.2%), बिलासपुर में 827.9 मिमी (108.7%), मुंगेली में 841.5 मिमी (120.3%), जांजगीर-चांपा में 936.3 मिमी (113.4%), सक्ती में 788.6 मिमी (107.1%), कोरबा में 852.4 मिमी (100.7%), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 805.5 मिमी (106.3%), दुर्ग में 617.2 मिमी (105.8%), राजनांदगांव में 672.1 मिमी (101.7%) और बालोद में 831.9 मिमी (114.8%) बारिश दर्ज की जा चुकी है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 863.3 मिमी (117.9%) और सूरजपुर में 885.2 मिमी (108.3%) बारिश हुई है। हालांकि रायगढ़ (801.7 मिमी – 96.9%), कोरिया (686.1 मिमी – 94.0%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (551.1 मिमी – 98.0%), कबीरधाम (538.3 मिमी – 88.9%), दंतेवाड़ा (901.3 मिमी – 86.6%), जशपुर (658.5 मिमी – 85.7%), बेमेतरा (462.0 मिमी – 79.9%), सरगुजा (469.8 मिमी – 77.9%), कोण्डागांव (686.4 मिमी – 76.7%), बस्तर (709.7 मिमी – 70.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (640.5 मिमी – 69.3%) में बारिश की कुल मात्रा अब भी सामान्य औसत से कम बनी हुई है। नारायणपुर में जरूर 1089.3 मिमी वर्षा के साथ 111.5 प्रतिशत का आंकड़ा हासिल हुआ है।

बीते 24 घंटों के भीतर बस्तर जिले में सबसे ज्यादा 59.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बालोद में 30.0 मिमी, गरियाबंद में 29.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 29.6 मिमी, कोण्डागांव में 29.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 29.3 मिमी, राजनांदगांव में 28.0 मिमी और बीजापुर में 26.8 मिमी पानी बरसा। प्रदेश में समग्र रूप से 99 फीसदी औसत बारिश हो जाने से खरीफ फसलों की स्थिति मजबूत हुई है और प्रमुख नदी-नालों तथा बांधों में जलस्तर सुरक्षित बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।