PM Modi congratulated Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

PM Modi Congratulated Mirabai Chanu: पीएम मोदी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को बधाई दी है।

PM Modi congratulated Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

PM Modi Congratulated Mirabai Chanu/Image Credit: AI

Modified Date: July 26, 2026 / 11:09 pm IST
Published Date: July 26, 2026 11:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मीराबाई ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।
  • पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को बधाई दी है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है।

PM Modi congratulated Mirabai Chanu: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय भारोत्तोलन के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। प्रधानमंत्री ने पुरुष भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह को भी रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। मीराबाई ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय भारोत्तोलन में उनका दबदबा बरकरार है। ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई ने स्नैच में राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड तोड़े, जबकि क्लीन एंव जर्क और कुल वजन में भी नए खेल रिकॉर्ड स्थापित कर भारतीय भारोत्तोलन की महानतम खिलाड़ियों में अपनी पहचान और मजबूत कर ली।

पीएम मोदी ने मीराबाई चानू को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय भारोत्तोलन के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय!’’ उन्होंने लिखा, ‘‘प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। लगातार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और कुल मिलाकर चौथा राष्ट्रमंडल पदक जीतने वाली मीराबाई देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा हैं। उन्हें हार्दिक बधाई। (PM Modi congratulated Mirabai Chanu) उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। ’’ वहीं घुटने की चोट से जूझने के बावजूद 28 वर्षीय ऋषिकांता ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले मणिपुर के पहले पुरुष भारोत्तोलक बनने का गौरव हासिल किया।

PM Modi congratulated Mirabai Chanu: मीराबाई चानू को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ऋषिकांता के जज्बे और दृढ़ संकल्प ने पूरे देश को गर्व और खुशी का अवसर दिया है। उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय भारोत्तोलक ऋषिकांता सिंह चानाम्बम पर हमें बेहद गर्व है। उन्होंने रजत पदक जीतने के साथ अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है। उनका दृढ़ संकल्प और शानदार प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। वह आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहें और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। ’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मीराबाई को दी शुभकामनाएं

PM Modi congratulated Mirabai Chanu:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मीराबाई को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक स्वर्ण वर्षों की अथक मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। उनका अटूट संकल्प और उत्कृष्टता हासिल करने का निरंतर प्रयास देश के लिए गौरव का विषय है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार उपलब्धि धैर्य, समर्पण और कठिन परिश्रम की उस भावना को दर्शाती है जो देश के लाखों युवाओं को प्रेरित करती है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य और आने वाले वर्षों में और अधिक सफलताओं की कामना करता हूं। ’’

मनसुख मांडविया ने की मीराबाई की सराहना

PM Modi congratulated Mirabai Chanu:  केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी मीराबाई की लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि की सराहना की। मीराबाई ने इससे पहले 2018, 2022 और अब 2026 में भी स्वर्ण पदक जीतकर दुर्लभ स्वर्णिम हैट्रिक पूरी की है। मांडविया ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘स्वर्ण पदकों की हैट्रिक। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई। आपका अटूट समर्पण, अद्भुत निरंतरता और असाधारण ताकत भारत को वैश्विक मंच पर लगातार गौरवान्वित कर रही है। ’’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.