Aaditya Thackeray On Central Government: भाजपा सरकार के पतन की उल्टी गिनती हुई शुरू, इस युवा नेता किया बड़ा दावा, पीएम मोदी के लिए कही ये बात
Aaditya Thackeray On Central Government: आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि भाजपा नीत सरकार के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
Aaditya Thackeray On Central Government/Image Credit: X Handle
- केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा।
- आदित्य ठाकरे कहा भाजपा सरकार के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
- आदित्य ठाकरे ने कहा कि प्रधान के इस्तीफे से देश में खुशी का माहौल बना है।
Aaditya Thackeray On Central Government: मुंबई: शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने किया कि देश के युवाओं की सामूहिक ताकत ने सत्तारूढ़ दल को हिला कर रख दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे का जश्न मनाने के लिए आयोजित तिरंगा रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में आदित्य ठाकरे ने मांग की कि दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी पुलिस मामले तत्काल वापस लिए जाएं।
प्रधान के इस्तीफे से देश में ख़ुशी का माहौल
आदित्य ठाकरे ने कहा कि प्रधान के इस्तीफे से देश में खुशी का माहौल बना है। उन्होंने दावा किया कि अब यह लड़ाई ‘‘भाजपा बनाम भारत’’ हो गई है। (Aaditya Thackeray On Central Government) महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।’’उन्होंने कहा, ‘‘तानाशाह घबरा गया है, तानाशाही हिल गई है। यह युवाओं की ताकत है, नए भारत की ताकत है।’’
पीएम को नहीं है युवा पीढ़ी के सवालों का जवाब देने की आदत
Aaditya Thackeray On Central Government: ठाकरे ने कहा, ‘‘मंत्री प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक, अब ज़्यादा समय नहीं लगेगा। यह पीढ़ी ऐसे सवाल पूछेगी जिनका जवाब देने की प्रधानमंत्री को आदत नहीं है।’’ उन्होंने दिल्ली और मुंबई में प्रदर्शनों के दौरान छात्रों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस लेने की भी मांग की। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व आंदोलन के बाद प्रधान ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Prahlad Joshi Meeting With Amit Shah Meeting : शिक्षा मंत्री बनते ही प्रह्लाद जोशी एक्शन में! अमित शाह के घर हुई बड़ी बैठक, पीएम मोदी ने लिया बड़ा फैसला
- Vaibhav Suryavanshi News: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ़ द मैच और सीरीज का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी, तीसरे टी20 में खेली थी शानदार पारी
- Who is Nandan Nilekani : NEET के बाद परीक्षा व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी संभालेंगे नंदन नीलेकणि! जानिए कौन हैं PM मोदी के नए ‘Exam Reforms Chief ‘

Facebook


