Pension Amount Credit Date: अब हर महीने के इस तारीख को खातों में आएगी सामाजिक पेंशन की राशि.. मुख्यमंत्री के ऐलान से खिले लाभार्थियों के चेहरे, पढ़ें आप भी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब लाभार्थियों के खातों में हर महीने 10 तारीख को डीबीटी के जरिए पेंशन राशि जमा की जाएगी।

Pension Amount Credit Date: अब हर महीने के इस तारीख को खातों में आएगी सामाजिक पेंशन की राशि.. मुख्यमंत्री के ऐलान से खिले लाभार्थियों के चेहरे, पढ़ें आप भी

Pension Amount Credit Date Decided || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 10, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: September 10, 2026 7:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हर महीने 10 तारीख को आएगी पेंशन
  • लाभार्थियों को डीबीटी से मिलेगा भुगतान
  • 98,896 नए लाभार्थी योजना से जुड़े

Pension Amount Credit Date Decided: पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में हर महीने की 10 तारीख को डीबीटी के जरिए जमा कर दी जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित गंगटा मोड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अगस्त 2026 की पेंशन के रूप में 1,233.87 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए। इस राशि का लाभ 105.68 लाख लोगों को मिला। हर एक लाभार्थी के खाते में 1,100 रुपये भेजे गए। इस बार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 98,896 नए लाभार्थियों को भी जोड़ा गया है।

जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं

Pension Amount Credit Date Decided: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी पात्र वर्गों को बिना किसी भेदभाव के सामाजिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म या किसी अन्य आधार पर किसी पात्र व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते तक पहुंचे।

NH-333 को चौड़ा करने की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग-333 के गंगटा से कोहबरवा मोड़ तक करीब 10 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे सड़क ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। साथ ही मुंगेर, जमुई और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और विकास को गति मिलेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

फरक्का समझौते में बिहार के पानी की मांग

Pension Amount Credit Date Decided: सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराने के लिए फरक्का जल समझौते में जरूरी प्रावधान शामिल कराने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने गंगा नदी में फरक्का बैराज तक जमा होने वाली गाद की समस्या के समाधान और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन पर भी जोर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह राजधानी दिल्ली में ही होना चाहिए : सुप्रिया सुले

मेखली पावर में अपनी हिस्सेदारी 2,171 करोड़ रुपये में अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी दिलीप बिल्डकॉन

सोनासेलेक्शन इंडिया का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर

उत्पादकता बढ़ने से कृषि क्षेत्र के एनपीए में और कमी संभव: नाबार्ड चेयरमैन

पूर्व क्षेत्र ने 13 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी, दक्षिण क्षेत्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown