डोगरगढ़ में PM नरेंद्र मोदी, जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज से लिए आशीर्वाद, मां बम्लेश्वरी के दर्शन भी किए

PM Narendra Modi in Dogargarh: पीएम मोदी के पहुंचने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी के मंदिर पहुंचे, थोड़ी देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंच गए, जहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए।

डोगरगढ़  में PM नरेंद्र मोदी, जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज से लिए आशीर्वाद, मां बम्लेश्वरी के दर्शन भी किए
Modified Date: November 5, 2023 / 11:13 am IST
Published Date: November 5, 2023 11:02 am IST

PM Narendra Modi in Dogargarh:  डोंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह सीधे दिल्ली से डोंगरगढ़ पहुंचे। पीएम मोदी डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान पीएम मोदी करीब आधा घंटे तक जैन मुनि से चर्चा की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल भर में दो बार आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के दर्शन करते हैं।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहाड़ पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर भी पहुंचे। पीएम मोदी के पहुंचने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी के मंदिर पहुंचे, थोड़ी देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंच गए, जहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी के दर्शन किए। जिसके बाद पीएम मोदी वापस हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

read more: Bhopal Crime News: आदर्श आचार संहिता के बीच राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, देर रात हुआ गैंगवार

read more:  कंपनियों के तिमाही रिपोर्ट-कार्ड, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com