Sonam Wangchuk Appeal to Supporters: सोनम वांगचुक ने स्वीकारा, ‘असामाजिक तत्व कर रहें है हिंसा और आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश’.. समर्थकों से की ये ख़ास अपील

Sonam Wangchuk Latest Appeal to Supporter: सोनम वांगचुक ने समर्थकों से शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अपील की, हिंसा भड़काने की कोशिशों से सतर्क रहने को कहा।

Sonam Wangchuk Appeal to Supporters: सोनम वांगचुक ने स्वीकारा, ‘असामाजिक तत्व कर रहें है हिंसा और आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश’.. समर्थकों से की ये ख़ास अपील

Sonam Wangchuk Appeal to Supporters || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: July 23, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: July 23, 2026 10:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वांगचुक ने शांति बनाए रखने की अपील की।
  • असामाजिक तत्वों पर आंदोलन बदनाम करने का आरोप।
  • अस्पताल ने स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई।

नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर जंतर-मंतर पर जारी धरने के 26वें दिन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अपील की है। (Sonam Wangchuk Appeal to Supporters) उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व आंदोलन को हिंसक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों को किसी भी उकसावे में नहीं आना चाहिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘शांति ही मेरा रास्ता है’ : सोनम वांगचुक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी संदेश में सोनम वांगचुक ने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन अब भी शांतिपूर्ण है, लेकिन अन्य जगहों पर कुछ असामाजिक तत्व हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “चाहे दूसरी तरफ से कुछ भी हो, हमारी प्रतिक्रिया केवल शांति और फूल होनी चाहिए। हर हाल में इस परंपरा को बनाए रखें।” वांगचुक ने कहा कि आंदोलन की ताकत उसकी अहिंसक प्रकृति में है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे या बाहरी दखल के बावजूद धीरज बनाए रखें ताकि आंदोलन का मकसद कमजोर न होने पाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

स्वास्थ्य स्थिर, अस्पताल में इलाज जारी

इस बीच, मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम ने बताया कि सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल के अनुसार वह पूरी तरह होश में हैं और डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। (Sonam Wangchuk Appeal to Supporters) अस्पताल ने कहा कि सभी जांच और इलाज उनकी सहमति से ही किया जा रहा है। वही इससे पहले वांगचुक ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि 25 दिनों के अनशन के दौरान उनका 11 किलो वजन कम हो गया है, लेकिन वे अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। न जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लाल सागर में सऊदी टैंकर पर हूती हमले की निंदा की

वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए इस्पात उद्योग को नए बाजार तलाशने होंगे: अधिकारी

डोप परीक्षण में विफल रहने के बाद जूडो खिलाड़ी अरुण कुमार को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाया गया

मर्सिडीज-बेंज इंडिया हाइब्रिड वाहन लाना रखेगी जारी, नीतिगत समर्थन का अभाव बाधा नहीं : सीईओ

मुजफ्फरनगर में भगवान राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown