गर्भवती महिला का अपहरण कर दुष्कर्म, IG, DGP से शिकायत के बाद 12 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज

rape case : चंबल IG और भोपाल DGP से शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई है।

Modified Date: November 28, 2022 / 10:35 pm IST
Published Date: November 14, 2021 11:01 am IST

मुरैना। गर्भवती महिला का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चंबल IG और भोपाल DGP से शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाई है।

यह भी पढ़ें:  ‘साहब..भैंस दूध नहीं दुहने दे रही..मदद कर दो’, भैंस लेकर थाने पहुंचा परेशान ग्रामीण, पुलिस से लगाई गुहार

जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का शिकार पीड़ित महिला की शिकायत के बाद भी पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने परेशान महिला ने चंबल IG और भोपाल DGP से न्याय की गुहार लगाई। वहीं आईबीसी24 ने भी इस खबर को प्रमुखता के साथ चलाया।

यह भी पढ़ें:  IAS एसोसिशन के दीपावली मिलन/फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, बोले- योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारियों का अहम रोल

जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने अब 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि पीड़िता ने बामोर थाने के दो SI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दावा किया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

यह भी पढ़ें:  इस शहर में तीन दिन के लिए इंटरनेट बंद, हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लागू


लेखक के बारे में