Chhattisgarh Budget 2025 Live: बड़े शहरों के तर्ज पर नगर पालिका-पंचायतों में भी बनेंगे रिंगरोड.. प्रदेश सरकार ने बजट में किया 100 करोड़ का प्रावधान
इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।
Provision of Rs 100 crore for ring road in Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: छोटे शहरों में भी बनेगा रिंग रोड, 100 करोड़ का प्रावधान
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट, 100 पृष्ठों का दस्तावेज
- 'GATI' थीम पर आधारित बजट: सुशासन, बुनियादी ढांचा, तकनीक और औद्योगिक विकास पर जोर
Provision of Rs 100 crore for ring road in Chhattisgarh : रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने बजट में परिवहन और यातायात को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अपने दूसरे बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की कि बड़े शहरों की तर्ज पर अब नगर पंचायत और नगर पालिका जैसे अपेक्षाकृत छोटे एवं मध्यम आकार के इलाकों में भी रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।
Chhattisgarh Budget 2025 Live
प्रदेश का पहला हस्तलिखित बजट
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहली बार है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह वित्त मंत्री द्वारा स्वयं लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया गया। यह बजट 100 पृष्ठों का है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।
Provision of Rs 100 crore for ring road in Chhattisgarh : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना राज्य के लिए एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार इसे परंपरागत और अनूठे अंदाज में तैयार किया गया। वित्त मंत्री का मानना है कि इस पहल से प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।
'GATI' थीम पर आधारित बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया, जिसका कुल अनुमानित आकार 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये है। इस बजट में युवाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं, जिनमें नए कॉलेजों का निर्माण और सरकारी नौकरियों में नई भर्तियां शामिल हैं।
इस बार का बजट 'GATI' थीम पर आधारित है:
- G: गुड गवर्नेंस (सुशासन)
- A: एक्सलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचे में तेजी)
- T: टेक्नोलॉजी (तकनीकी विकास)
- I: इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक वृद्धि)
Read Also:
Provision of Rs 100 crore for ring road in Chhattisgarh : इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य विकास को नई गति देना और छत्तीसगढ़ को आधुनिक बुनियादी ढांचे एवं औद्योगिक समृद्धि की ओर ले जाना है।
834774764-CG-Budget-2025-PDF by satya sahu on Scribd
Chhattisgarh Budget 2025 Live by satya sahu on Scribd
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Provision of Rs 100 crore for ring road in Chhattisgarh, Chhattisgarh Budget 2025 Live
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am