मेघालय विधानसभा चुनाव! राहुल गांधी 22 फरवरी को शिलॉन्ग में भरेंगे हुंकार, जनसभा को करेंगे संबोधित

Ads

Rahul Gandhi will hold a public meeting in Shillong on February 22: राहुल गांधी 22 फरवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव में प्रचार करने उतरेंगे।

  •  
  • Publish Date - February 20, 2023 / 06:33 PM IST,
    Updated On - February 20, 2023 / 06:35 PM IST

Karnataka Assembly Election 2023

Rahul Gandhi will hold a public meeting in Shillong on February 22 : शिलॉन्ग। मेघालय में भले ही मौसम अभी काफी सर्द है, लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ने लगा है। सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का ग्राफ बढ़ने लगा है। इस बार जहां एनपीपी को अपना किला बचाना है, वहीं भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस भी ताल ठोक रही हैं। भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा बना है और इसे लेकर पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हैं। यहां विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं और मतदान 27 फरवरी को होना है। 36 महिलाओं सहित कुल 375 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

read more : अपने ही भाई की दुल्हन बनी युवती, शादी के बाद बन गए पति-पत्नी, आ गई थी मां बनने की नौबत!

Rahul Gandhi will hold a public meeting in Shillong on February 22 : कांग्रेस भी अब मेघालय में चुनावी हुंकार भरने जा रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 फरवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव में प्रचार करने उतरेंगे। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी शिलॉन्ग के मलकी ग्राउंड में 22 फरवरी को पहली रैली को संबोधित करेंगे। बताते चलें कि राहुल गांधी इन दिनों अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ जम्मू-कश्मीर में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा संपन्न की है।

 

 

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें