Mathura Murder News: देर रात गांव में मचा हड़कंप, ताबड़तोड़ फायरिंग से हर तरफ मची अफरातफरी, हत्या से पूरे इलाके में दहशत

Ads

Mathura Murder News: देर रात गांव में मचा हड़कंप, ताबड़तोड़ फायरिंग से हर तरफ मची अफरातफरी, हत्या से पूरे इलाके में दहशत

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 08:31 AM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 08:32 AM IST

Mathura Murder News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दंगल देखकर लौटते समय हत्या
  • युवक को गोली मारी गई
  • पत्नी को साथ ले जाने की घटना से विवाद

मथुरा: Mathura Murder News उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। (Mathura Crime News) बताया जा रहा है कि युवक दंगल देखकर लौट रहा था, इस दौरान आरोपी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

दंगल देखकर लौट रहा था युवक

Mathura Murder News मिली जानकारी के अनुसार, मामला नौहझील थाना क्षेत्र के मुंडेलिया गांव का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम युवक दंगल देखकर लौट रहा था। इसी दौरान युवक को 3 गोलियां मारी गईं। इनमें 2 गोली छाती और एक चेहरे पर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही मेले में भगदड़ मच गई।

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि अवनीश उर्फ रवनी रविवार शाम गांव में लगे मेले में दंगल देखने गया था। जिसके बाद वो अपने घर लौट रहा था, इस दौरान सतेंद्र पुत्र जहान सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सतेंद्र ने अवैध हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। अवनीश वहां से भागने लगा तो सतेंद्र ने उसका पीछा किया। इसी दौरान सतेंद्र ने उसे 3 गोलियां मार दीं। गोली लगने के बाद अवनीश बाइक के पास गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलते ही मेले में मची भगदड़

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और हर तरफ अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

4 साल पहले आरोपी की पत्नी को साथ ले गया था अवनीश

परिजनों के मुताबिक, करीब 4 साल पहले अवनीश सतेंद्र की पत्नी को अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अवनीश के साथ रह रही थी। सतेंद्र ने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की। गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका।परिजनों का आरोप है कि सतेंद्र ने इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके बाद रविवार शाम उसने अवनीश की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

नौहझील थाना क्षेत्र, मुंडेलिया गांव, मथुरा।

मृतक युवक कौन था?

अवनीश उर्फ रवनी।

कितनी गोलियां लगीं?

कुल 3 गोलियां – 2 छाती पर और 1 चेहरे पर।